Sunday, September 27, 2026
29.6 C
Bhopal

भोपाल में निगरानी बदमाश ने किया सुसाइड

भोपाल के अशोका गार्डन में रहने वाले निगरानी बदमाश ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। आत्महत्या के कारणों का खुलासा फिलहाल नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार की दोपहर को पीएम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी गई है। शन्नी नाथ पिता राधेश्याम नाथ (25) निवासी सेमरा चौराहा का रहने वाला था। भाई सोनू ने बताया कि पांच भाई में शन्नी तीसरे नंबर का था।

वह शराब पीने का आदि था। थाना अशोका गार्डन में उसके खिलाफ दो दर्जन से अधिक केस दर्ज थे। क्षेत्र में कुछ भी होने पर पुलिस उसे उठाकर ले जाती थी। इस बात से भी वह परेशान रहता था।

वहीं पुलिस का कहना है कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। शन्नी शराब के नशे में परिवार में भी विवाद करता था। मामले की जांच की जा रही है।

Hot this week

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

Topics

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img