Thursday, July 9, 2026
27.7 C
Bhopal

महिला डॉक्टर को एकतरफा प्यार में परेशान करता था जिम-ट्रेनर:सगाई तुड़वाई,ब्लैकमेल कर 20 हजार रुपए ले चुका

महिला रेजिडेंट डॉक्टर को एकतरफा प्यार में जिम ट्रेनर परेशान कर रहा था। आरोपी बार-बार फोन कर और अश्लील मैसेज भेजकर डॉक्टर को ब्लैकमेल कर रहा था। इतना ही नहीं आरोपी डॉक्टर के दोस्तों और परिवार वालों तक को मैसेज करता था।

डॉक्टर की सगाई की बात चली तो लड़के वालों को एडिटेड फोटो दिखाकर सगाई तुड़वा दी थी। ब्लैकमेल करके ऑनलाइन 20 हजार रुपए भी ले लिए। आरोपी जिम ट्रेनर जन्मदिन पर केक लेकर हॉस्पिटल पहुंच गया।

डॉक्टर ने महिला थाना पुलिस को फोन कर शिकायत कर दी। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला बाड़मेर के कोतवाली थाना इलाके में स्थित सरकारी हॉस्पिटल का है।

पुलिस बोली- एकतरफा प्यार में परेशान कर रहा था महिला थाना इंचार्ज मुकनदान ने बताया- आरोपी युवक जितेंद्र (32) पुत्र भागीरथ निवासी झालावाड़ को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ महिला डॉक्टर (35) ने एकतरफा प्यार में परेशान करने की शिकायत दी थी। आरोपी जिम ट्रेनर झालावाड़ से बाइक लेकर बाड़मेर पहुंचा था।

शुक्रवार को शाम करीब 4 बजे वह केक लेकर सरकारी हॉस्पिटल के हॉस्टल पहुंच गया। वहां जाकर फोन-मैसेज कर डॉक्टर को तंग कर रहा था। महिला डॉक्टर की शिकायत पर उसे गिरफ्तार कर लिया।

10 दिन पहले भी दी थी शिकायत थाना इंचार्ज ने बताया- डॉक्टर ने 10 जून 2025 को भी बाड़मेर महिला थाने में शिकायत दी थी। इसमें बताया था- जिम ट्रेनर जितेंद्र एकतरफा प्यार में बार-बार फोन करके परेशान करता है। मैं उससे बात नहीं करना चाहती और न किसी तरह का संबंध रखना चाहती हूं।

डॉक्टर ने बताया- आरोपी जिम ट्रेनर मेरे मोबाइल नंबर पर मुझे बार-बार परेशान करता है। जहां भी मेरे परिवार वाले सगाई और शादी की बात करते हैं, वहां मेरा एडिटेड फोटो दिखाकर रिश्ता तुड़वा देता है।

कोटा में MBBS की पढ़ाई के दौरान हुई थी मुलाकात महिला डॉक्टर ने बताया- आरोपी झालावाड़ का रहने वाला है। कोटा में MBBS की पढ़ाई के दौरान जिम में उससे मुलाकात हुई थी। वह एकतरफा प्यार करने लगा। उससे जान-पहचान हुई तो उसने मेरे साथ कुछ फोटो खींचे थे। डॉक्टर ने बताया- अप्रैल 2025 में मेरी सगाई की बात चल रही थी। यह बात आरोपी को पता चली तो लड़के वालों के पास पहुंच गया और फोटो दिखाकर बात बिगाड़ दी।

महिला डॉक्टर ने बताया- मेरे दोस्तों को इसने 29 अप्रैल को मैसेज किया कि यह मेरी नहीं हुई तो किसी और की भी नहीं होगी। कई बार समझाने के बाद भी वह हरकतों से बाज नहीं आया। मैं कोटा से बाड़मेर आ गई तो कई बार बाड़मेर आ चुका है। मेरे परिवार वालों और दोस्तों को मैसेज करता है कि यह मेरी है। किसी और की नहीं हो सकती।

Hot this week

महादेव सट्टेबाजी ऐप: CBI की बड़ी कार्रवाई, 11 चार्जशीट दाखिल

​नई दिल्ली/भोपाल। देश के सबसे बड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क...

Topics

महादेव सट्टेबाजी ऐप: CBI की बड़ी कार्रवाई, 11 चार्जशीट दाखिल

​नई दिल्ली/भोपाल। देश के सबसे बड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क...

भोपाल: एथेनॉल टैंकर के केबिन में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा

​भोपाल। राजधानी में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते...

भोपाल: कोहेफिजा में स्कूल वैन खंभे से टकराई, बाल-बाल बचे 6 बच्चे

​भोपाल। शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img