Monday, May 11, 2026
39.1 C
Bhopal

सेना का जवान बनकर युवती से रेप

जबलपुर में सेना में जॉब का झांसा देकर एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। युवक ने युवती से कहा कि वह सेना में जाॅब करता हैं और पोस्टिंग अंबाला मे है। आपसे शादी करना चाहता हूं।

मुरैना निवासी एक युवक की सिवनी में रहने वाली 28 वर्षीय युवती से फेसबुक से एक माह पहले दोस्ती हुई। दोनों ने एक-दूसरे को अपना-अपना मोबाइल नंबर दिया। जिसके के बाद अक्सर उनकी आपस में बात होनी लगी।

9 जून को मुरैना निवासी युवक ने महिला से कहा कि अभी वह एक माह की छुट्टी में आया हुआ है। रीवा में शादी के लिए परिवार वालों ने एक लड़की देखी है, जिसे देखने मैं जा रहा हूं, पर उससे शादी मुझे नहीं करना है। मैं आपसे शादी करना चाहता हूं, यह कहकर अगले दिन आरोपी ने युवती को जबलपुर बुलाया और फिर एक होटल में शादी के नाम पर रेप किया और फिर उसे होटल में छोड़कर फरार हो गया।

इसके बाद पीड़िता सिवनी पहुंची, जहां उसने सेना का जवान बनकर मुलाकात करने वाले युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। घटनास्थल जबलपुर का होने के चलते सिवनी पुलिस ने जीरो में मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया से हुई दोस्ती युवती के पिता सिवनी में जाॅब करते है। एक माह पहले फेसबुक में मुरैना निवासी अंकित मीना से उसकी दोस्ती हुई थी। अंकित ने बताया कि वह सेना में पदस्थ है, और अभी छुट्टी में आया है। जबलपुर के ओमती स्थित एक होटल में अंकित युवती को ले गया, जहां शादी का झांसा देकर पहले तो रेप किया और फिर अश्लील वीडियो भी बना लिया। होटल से जाते-जाते अंकित ने उसकी सोने की चेन भी छीन ली।

घटना के बाद युवती जबलपुर से बस में सवार होकर सिवनी पहुंची और अपनी मां को बताया कि शादी के नाम पर झांसा देकर एक मुरैना निवासी युवक ने गलत किया और फिर अश्लील वीडियो बनाकर चला गया।

18 जून को युवती परिजनों के साथ सिवनी कोतवाली थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई। युवती के साथ वारदात जबलपुर में हुई थी, लिहाजा सिवनी पुलिस ने मामला जीरो में कायम करने के बाद केस डायरी जबलपुर भेज दी।

ओमती थाना प्रभारी का कहना है कि युवती ने अपनी शिकायत में मुरैना जिले के डिगवान जौरा निवासी अंकित मीना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। महिला का का कहना है कि 9 जून को आरोपी ने शादी से संबंधित दस्तावेज लेकर बुलाया था। जब वह जबलपुर आई तो अंकित उसे होटल ले गया, जहां उसके साथ रेप किया।

Hot this week

विदिशा: रंगई ब्रिज पर महिला से सरेराह चेन स्नैचिंग, बदमाशों ने पुलिस को दी चुनौती

​विदिशा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगई...

Topics

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...

भोपाल: टिंबर मार्केट में फिर धधकी आग, ‘बारूद’ के ढेर पर शहर; मेट्रो के काम में भी अड़चन

​भोपाल। शहर के बीचों-बीच स्थित बरखेड़ी टिंबर मार्केट रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img