Sunday, September 27, 2026
28.5 C
Bhopal

183 करोड़ रुपए की फर्जी बैंक गारंटी घोटाला

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के निर्देश पर 9 मई 2025 को 183.21 करोड़ रुपए के फर्जी बैंक गारंटी घोटाले में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।

यह घोटाला इंदौर की एक निजी कंपनी द्वारा मध्य प्रदेश जल निगम लिमिटेड (MPJNL) को फर्जी बैंक गारंटी देकर तीन सिंचाई परियोजनाएं प्राप्त करने से जुड़ा है।

जानकारी के मुताबिक इस घोटाले की जांच के सिलसिले में सीबीआई ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक पंजाब नेशनल बैंक का सीनियर मैनेजर है।

CBI की शुरुआती जांच में सामने आया है कि कोलकाता में सक्रिय एक गिरोह बड़े पैमाने पर फर्जी बैंक गारंटियां बनाकर सरकारी ठेके हासिल करने के काम में शामिल है। यह गिरोह कई राज्यों में इसी तरह के घोटाले कर चुका है।

यहां समझें क्या है मामला

मध्य प्रदेश जल निगम लिमिटेड (MPJNL) ने साल 2023 में इंदौर की एक निजी कंपनी को 974 करोड़ रुपए के तीन सिंचाई प्रोजेक्ट्स दिए थे। इन प्रोजेक्ट्स के लिए कंपनी ने कुल आठ फर्जी बैंक गारंटियां जमा करवाई, जिनकी कुल वैल्यू 183.21 करोड़ रुपए थी।

MPJNL को PNB की फर्जी मेल आईडी से ईमेल भेजे गए, जिनमें इन बैंक गारंटियों को असली बताया गया। इन मेल्स के आधार पर ही कंपनी को ठेके दे दिए गए।

Hot this week

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

Topics

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img