Sunday, September 27, 2026
28.5 C
Bhopal

भोपाल में युवक ने ट्रेन पर चढ़कर छुई हाईटेंशन लाइन

भोपाल के निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलसे युवक ने शनिवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की पहचान 31 वर्षीय मोहम्मद सलमान के रूप में हुई है, जो मूलतः नरसिंहगढ़ का रहने वाला था और बीते कुछ दिनों से भोपाल में मौसी के घर रह रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

शादी के कुछ साल बाद बिगड़े रिश्ते

छोला मंदिर थाना पुलिस के मुताबिक, सलमान की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी, लेकिन डेढ़ साल पहले उसकी पत्नी मायके चली गई थी। कई बार समझाइश के बाद भी वह वापस नहीं लौटी। परिजनों का कहना है कि इसी कारण सलमान डिप्रेशन में चला गया था और उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ती जा रही थी। कुछ दिन पहले ही उसे इलाज के लिए भोपाल लाया गया था।

ट्रेन पर चढ़कर छू ली हाईटेंशन लाइन

सलमान भोपाल के भानपुर इलाके में मौसी के घर पर रह रहा था। 13 जून को वह बिना किसी को बताए घर से निकला और पास ही स्थित निशातपुरा रेलवे स्टेशन पहुंचा। वहां ट्रेन पर चढ़ते समय उसने हाईटेंशन लाइन को छू लिया। करंट लगते ही वह बुरी तरह झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img