Thursday, July 9, 2026
29.4 C
Bhopal

भोपाल में तेज रफ्तार ने ली दो जानें

भोपाल के मिसरोद इलाके में गुरुवार को एक तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक पर सवार महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान 55 वर्षीय कृष्णाबाई लोधी निवासी विदिशा के रूप में हुई है।

कृष्णाबाई अपने भांजे सचेंद्र लोधी के साथ बाइक से भोपाल आ रही थी। प्रकाश होटल के पास एक तेज रफ्तार कंटेनर ने ओवरटेक करते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक से गिर पड़े, जिसमें कृष्णाबाई गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

भांजे सचेंद्र लोधी ने पुलिस को बताया कि हादसे के बाद वह कंटेनर का 11 मील रोड तक पीछा करता रहा, लेकिन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हालांकि पीछा करते हुए उसने कंटेनर का नंबर नोट कर लिया, जो पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और कंटेनर चालक की तलाश की जा रही है।

इधर, खजूरी सड़क में बाइक ने ली राहगीर की जान

भोपाल के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में एक अन्य हादसे में पैदल सड़क पार कर रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान 50 वर्षीय गुलाब सिंह के रूप में हुई है। हादसा 18 जून को हुआ था। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

Hot this week

भोपाल: कोहेफिजा में स्कूल वैन खंभे से टकराई, बाल-बाल बचे 6 बच्चे

​भोपाल। शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह...

विदिशा जिला अस्पताल में गेट पर डिलीवरी मामला: तीन नर्सिंग अधिकारी निलंबित

​विदिशा। जिला अस्पताल के प्रसूति वार्ड के मुख्य गेट...

Topics

भोपाल: कोहेफिजा में स्कूल वैन खंभे से टकराई, बाल-बाल बचे 6 बच्चे

​भोपाल। शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह...

विदिशा जिला अस्पताल में गेट पर डिलीवरी मामला: तीन नर्सिंग अधिकारी निलंबित

​विदिशा। जिला अस्पताल के प्रसूति वार्ड के मुख्य गेट...

भोपाल: टाइगर मूवमेंट एरिया में पहाड़ और पेड़ों पर चला बुलडोजर, अवैध प्लाटिंग का आरोप

​भोपाल। राजधानी के टाइगर मूवमेंट एरिया (अकबरपुर) में पर्यावरण...

पारिवारिक विवाद में भाई ने ली भाई की जान

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह मामूली कहासुनी...

मोबाइल में मग्न था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

​भोपाल। ऐशबाग थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img