Sunday, May 10, 2026
38.1 C
Bhopal

सड़क पर महिला से की मारपीट:तलाक से इनकार करने पर ससुरालवालों ने पीटा

इंदौर के चंदन नगर इलाके में एक महिला से उसके पति, देवर और ननंद ने सिर्फ इसलिए मारपीट की क्योंकि उसने तलाक देने से इनकार कर दिया। घटना शनिवार रात की है। महिला की मां बीच-बचाव करने आईं तो उन्हें भी धक्का देकर गिरा दिया गया, जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। रविवार को पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, शबनम नामक महिला ने पति अमजद उर्फ गोलू, वहीद शेख, शाहरुख (पुत्र अजीज खान) और सन्नो (पत्नी वहीद शेख) के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। शबनम का कहना है कि पति अमजद अक्सर छोटी-छोटी बातों पर विवाद करता था। परेशान होकर वह 7 मई को घर छोड़कर अपनी मां के घर चली गई थी।

शनिवार रात करीब 10 बजे अमजद और उसके परिवार के अन्य सदस्य शबनम की मां के घर पहुंचे और तलाक देने का दबाव बनाया। जब शबनम ने मना किया और कहा कि वह अपने पति को छोड़ना नहीं चाहती, तो अमजद और सभी ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। बाल पकड़कर सिर दीवार से मारा और फिर हाथ-पैरों से पीटना शुरू कर दिया।

शबनम की मां शकीला जब बेटी को बचाने आईं तो आरोपियों ने उन्हें धक्का दे दिया, जिससे वह गिर पड़ीं और उनके पैर में चोट लग गई। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले। घायल मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मारपीट, धमकी और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश जारी है।

Hot this week

शादीशुदा महिला को निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर। इंदरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ...

फेसबुक पर विदेशी महिला से दोस्ती पड़ी महंगी, ग्वालियर के ठेकेदार से सवा लाख की ठगी

​ग्वालियर। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना...

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को 20 साल की जेल

​इंदौर। इंदौर की पॉक्सो (POCSO) स्पेशल कोर्ट ने नाबालिग...

Topics

शादीशुदा महिला को निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर। इंदरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ...

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को 20 साल की जेल

​इंदौर। इंदौर की पॉक्सो (POCSO) स्पेशल कोर्ट ने नाबालिग...

भोपाल: ई-रिक्शा की टक्कर से सुपरवाइजर की मौत, टहलते समय हुआ हादसा

​भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में शनिवार देर...

बैरसिया में भीषण सड़क हादसा: कार की टक्कर से पुजारी की मौत, साथी गंभीर

​बैरसिया (भोपाल)। राजधानी के बैरसिया इलाके में शुक्रवार शाम...

प्यार के जाल में फंसाकर छात्रा के निजी वीडियो किए वायरल, आरोपी फरार

​ग्वालियर। शहर के ग्वालियर थाना क्षेत्र के तानसेन नगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img