Friday, August 21, 2026
24.1 C
Bhopal

रेप के आरोपी फरहान की बोर्ड से होगी मेडिकल जांच

भोपाल में कॉलेज छात्राओं से रेप और ब्लैकमेलिंग के आरोपी फरहान खान को शार्ट एनकाउंटर में पैर में चोट आई थी। इस मामले में रातीबड़ थाना प्रभारी को मेडिकल बोर्ड से जांच कराकर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के आदेश पारित किए हैं।

फरहान के अधिवक्ता जगदीश गुप्ता और राहुल गुप्ता ने कोर्ट में आवेदन लगाया था। आवेदन में उल्लेख किया है कि इस आपराधिक कृत्य, साजिश तथा षडयंत्र में और भी पुलिसकर्मी हैं।

जिस पर सुनवाई के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी तरुणेंद्र प्रताप सिंह ने यह आदेश पारित किया है।

जेल सुपरिटेंडेंट और सिविल सर्जन को भी पत्र जारी कोर्ट ने केंद्रीय जेल गांधी नगर के अधीक्षक और जयप्रकाश अस्पताल के सिविल सर्जन को भी पत्र जारी कर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

पुलिसकर्मियों पर गोली मारने का आरोप आवेदन में कोर्ट को बताया कि पुलिस कर्मियों ने जिला कोर्ट के आदेश और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन नहीं किया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी के प्रति अवैध शारीरिक हिंसा करते हुए सीधे पैर पर गोली मार दी। अत्यधिक खून बहने से पैर की हड्डी भी टूट गई।

इसके अलावा पुलिसकर्मियों ने साजिश करके उल्टे फरहान के खिलाफ प्राणघातक हमले की झूठी रिपोर्ट भी दर्ज करा दी गई। पुलिस थाना रातीबड़ ने बिना जांच किए अपराध भी पंजीबद्ध कर लिया।

Hot this week

गोविंदपुरा: 9वीं की छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके से 21 जुलाई से...

राज्य वित्त आयोग की नई वेबसाइट शुरू, अब आम जनता भी ऑनलाइन दे सकेगी सुझाव

​भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग के कामकाज को पारदर्शी...

Topics

गोविंदपुरा: 9वीं की छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके से 21 जुलाई से...

राज्य वित्त आयोग की नई वेबसाइट शुरू, अब आम जनता भी ऑनलाइन दे सकेगी सुझाव

​भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग के कामकाज को पारदर्शी...

शादी के जाल में फंसाकर बिजनेसमैन से 50 लाख की रंगदारी, 12 साल बड़ी युवती पर FIR

​जयपुर। राजधानी में 24 वर्षीय युवा बिजनेसमैन को प्रेम...

बिजली के तार चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, कबाड़ी समेत चार गिरफ्तार

​सीहोर। मंडी थाना पुलिस ने ग्रामीण इलाकों में बिजली...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img