Friday, August 21, 2026
24.1 C
Bhopal

टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ करने वाले 7 पकड़ाए

सीहोर के अमलाहा टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आष्टा पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए तीन वाहन भी जब्त कर लिए हैं। घटना 23 जून की है।

टोल बूथ कर्मचारी अभिषेक कुमार की शिकायत के अनुसार, शाम 5 बजे एक दूध से भरी पिकअप (MP 37 L 1607) का चालक बिना टोल टैक्स दिए जबरन निकलने लगा। विरोध करने पर चालक ने 20-22 साथियों को बुला लिया।

आरोपियों ने लोहे की रॉड और फावड़े से टोल बूथ में तोड़फोड़ की। सीसीटीवी कैमरे, हाईवे पेट्रोलिंग वाहन और ऑफिस गेट को नुकसान पहुंचाया। कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की।

एसडीओपी आष्टा आकाश अमलकर के अनुसार, थाना प्रभारी गिरीश दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने जयपाल मेवाड़ा, विशाल उर्फ वीरसिंह मेवाड़ा, संजय कुशवाह, अमन राठौर, रोहित परमार, गब्बर राजपूत और राहुल ठाकुर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए तीन वाहन पिकअप MP 37 L 1607, महिंद्रा जायलो कार MP 04 VA 6628 और महिंद्रा स्कॉर्पियो MP 42 C 0890 को जब्त किया है।

मामले में अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Hot this week

गोविंदपुरा: 9वीं की छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके से 21 जुलाई से...

राज्य वित्त आयोग की नई वेबसाइट शुरू, अब आम जनता भी ऑनलाइन दे सकेगी सुझाव

​भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग के कामकाज को पारदर्शी...

Topics

गोविंदपुरा: 9वीं की छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके से 21 जुलाई से...

राज्य वित्त आयोग की नई वेबसाइट शुरू, अब आम जनता भी ऑनलाइन दे सकेगी सुझाव

​भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग के कामकाज को पारदर्शी...

शादी के जाल में फंसाकर बिजनेसमैन से 50 लाख की रंगदारी, 12 साल बड़ी युवती पर FIR

​जयपुर। राजधानी में 24 वर्षीय युवा बिजनेसमैन को प्रेम...

बिजली के तार चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, कबाड़ी समेत चार गिरफ्तार

​सीहोर। मंडी थाना पुलिस ने ग्रामीण इलाकों में बिजली...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img