Saturday, July 4, 2026
26.2 C
Bhopal

भोपाल में 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

भोपाल के रातीबढ़ इलाके में रहने वाली 10वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तीन साल पहले उसकी मां ने भी सुसाइड कर लिया था। जबकि उसके पिता की भी मौत हो चुकी है। एक साल पहले दादा की बीमारी के चलते उनका भी निधन हो गया। परिजन की लगातार मौत से दुखी छात्रा डिप्रेशन में थी। गुरुवार की रात उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।

सब इंस्पेक्टर गब्बर सिंह के मुताबिक, भूमिका पुत्री कमलेश भौसले (15) सुरभि कॉलोनी में रहती थी। वह एक निजी स्कूल में कक्षा दसवीं की छात्रा थी। 2017 में उसके पिता की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी थी। जबकि उसकी मां ने 2021 में खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली थी। जिससे उसकी मौत हो गई थी। भूमिका और उसका छोटा भाई अपनी दादी के पास रहता था।

चिड़चिड़ी हो चुकी थी भूमिका

माता-पिता की मौत के बाद से वह दुखी रहती थी। साथ ही चिड़चिड़ापन भी रहता था। गुरुवार की रात उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव बरामद कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। कमरे की तलाश में पुलिस को किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिससे उसकी मौत की वजह का पता चल सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Hot this week

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...

एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों ने किया 40 लाख का गबन

​इंदौर। एटीएम मशीनों में नकदी जमा करने वाली कंपनी...

भोपाल में परिचितों ने ही युवक को बनाया शिकार, कार लूटकर हुए फरार

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

भोपाल में अपराधियों पर प्रशासनिक चाबुक: दो ‘जिला बदर’, एक पर थाने में हाजिरी अनिवार्य

​भोपाल। शहर की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधों...

Topics

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...

एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों ने किया 40 लाख का गबन

​इंदौर। एटीएम मशीनों में नकदी जमा करने वाली कंपनी...

भोपाल में परिचितों ने ही युवक को बनाया शिकार, कार लूटकर हुए फरार

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

भोपाल के पटेल नगर में हॉस्टल पर पथराव, इलाके में फैली दहशत

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के पटेल नगर में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img