Thursday, May 7, 2026
29.1 C
Bhopal

भोपाल में ट्रक पलटने से चालक की मौत

भोपाल के सूखी सेवनिया इलाके की बालमपुर घाटी पर ट्रक चढ़ाते समय एक हादसा हो गया। बारिश के कारण चिकनी हो चुकी सड़क पर ट्रक पलट गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना गुरुवार रात की है। शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

थाना पुलिस के मुताबिक, उदयपुरा जिला रायसेन निवासी बृजेश सिंह आदिवासी पुत्र लल्लन सिंह आदिवासी (32) ट्रक ड्राइवर था। वह गुरुवार की रात अपने ट्रक में माल लाद कर विदिशा से भोपाल की ओर जा रहा था। जब ट्रक बालमपुर घाटी पर पहुंचा और चढ़ाई पर था। तभी बारिश के कारण गिली और चिकनी हो चुकी सड़कों पर ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। इससे ट्रक की चपेट में आने से ड्राइवर बृजेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को पुलिस ने तुरंत हमीदिया अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल: ‘ऑपरेशन FACE’ के तहत फर्जी सिम रैकेट का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

​भोपाल (देहात)। फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेट कर साइबर अपराधों...

पारिवारिक कलह से तंग आकर मजदूर ने दी जान, सुसाइड नोट बरामद

​भोपाल। चूनाभट्टी इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

ईंटखेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 90 लीटर अवैध शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

​भोपाल (देहात)। क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार के...

Topics

भोपाल: ‘ऑपरेशन FACE’ के तहत फर्जी सिम रैकेट का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

​भोपाल (देहात)। फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेट कर साइबर अपराधों...

पारिवारिक कलह से तंग आकर मजदूर ने दी जान, सुसाइड नोट बरामद

​भोपाल। चूनाभट्टी इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल: करोड़ों की चपत लगाकर बिल्डर फरार, 14 लोगों से ठगी

​भोपाल। शहर के निशातपुरा इलाके में डुप्लेक्स दिलाने के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img