Tuesday, August 18, 2026
24.1 C
Bhopal

घूमने निकले पांच दोस्तों में दो की मौत

इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में बायपास स्थित ब्रिज के पास सोमवार देर रात करीब 2 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी छात्र महेश्वर के पास ढापला गांव के रहने वाले थे और इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रहे थे।

तेज रफ्तार में अनियंत्रित हुई कार

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान धीरज पाटीदार (20) पुत्र किशोर पाटीदार निवासी ग्राम ढापला, थाना मंडलेश्वर और धुव्र पाटीदार पुत्र डालूराम पाटीदार, निवासी धरगांव, मंडलेश्वर के रूप में हुई है। दोनों इंदौर के एक इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक कर रहे थे और रेडियो कॉलोनी में किराए के फ्लैट में रहते थे।

तीन छात्र घायल, अस्पतालों में भर्ती

हादसे में हेमंत पाटीदार, आदित्य और यशराज नामक तीन छात्र घायल हुए हैं। इनमें हेमंत महाराणा रणजीत सिंह कॉलेज से बीएससी कर रहा है। सभी घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार धीरज लेकर आया था। सभी दोस्त देर रात शहर घूमने निकले थे, इसी दौरान बायपास पर ब्रिज के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। आशंका है कि कार तेज रफ्तार में थी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने छात्रों के परिजनों को मंडलेश्वर में सूचना दे दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

Hot this week

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...

Topics

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img