Sunday, October 4, 2026
24.1 C
Bhopal

जबलपुर के सिहोरा में महाराष्ट्र के संत सहित दो की सड़क हादसे में मौत, एक घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर शुक्रवार की अलसुबह एक कार और बांस से लदे ट्राले के बीच भिड़न्त हो गई। इस घटना में नांदेड़ महारष्ट्र के एक संत सहित एक अन्य युवक की मौत हाे गई।घटना में एक युवक घायल हुआ बताया जा रहा है, जिसकी हालत खतरे से बाहर है। हादसे की वजह ओवरटेकिंग को बताया जा रहा है।

सिहोरा थाना प्रभारी गिरीश धुर्वे ने बताया कि महाराष्ट्र के नांदेड़ में रहने वाले संत त्यागी नंद महाराज अपने कुछ शिष्यों के साथ छत्तीसगढ़ के चूनर किसी संत से भेंट करने गए थे। बताया जा रहा है कि बाबा जी और उनके 6 अन्य शिष्य टाटा सफारी एमएच 26 एके 7133 पर सवार होकर चूनर गए थे। छत्तीसगढ़ से लौटते समय कटनी और जबलपुर जिले की सीमा पर धनगवां के पास उनकी कार बांस से लदे एक ट्राला क्रमांक एनएल 02 एन 9314 से टकरा गई। दोनों ही वाहन जबलपुर की ओर आ रहे थे। कार के चालक ने जैसे ही ट्राले को ओवरटेक करने का प्रयास किया, वैसे ही वह कोहरा और धुंध की वजह से ट्राले में जा घुसा। इस घटना के करण त्यागी नंद महाराज और बलिराम तुवर नामक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रतन कुमार नामक एक युवक घायल हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस : घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गिरीश धुर्वे अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकलवाया गया। घटना में दो लोगोेंं की मौके पर ही मौत हो गई थी इसलिए उनकी पंचनामा कार्रवाई कर उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल सिहोरा भिजवाया गया। जबकि आंशिक रूप से घायल रतन कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

हादसे की वजह रफ्तार : इस घटना की वजह धुंध के साथ ही कार की रफ्तार को भी बताया जा रहा है। कार ट्राले में जिस तरह से पीछे से घुसी उससे साफ दिखाई पड़ रहा है कि कार की रफ्तार बहुत तेज रही, जिसकी वजह से कारचालक अपने वाहन पर नियंत्रण नहीं कर पाया। हादसे के बाद त्यागी नंद महाराज के शिष्यों में दुख व्याप्त रहा। त्यागी नंद महाराज नांदेड़ के प्रतिष्ठित संतों में गिने जाते हैं।

Hot this week

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

स्टेशन बजरिया पुलिस की कार्रवाई: 54 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किन्नर गिरफ्तार

​भोपाल: गांधी जयंती पर शहर में शराब दुकानें बंद रहने...

Topics

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img