Thursday, October 1, 2026
22.1 C
Bhopal

रिश्वत में 50 हजार रुपए लेते पकड़ाया सहकारिता विभाग अधिकारी

सागर में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की टीम ने सहकारिता विभाग के संयुक्त पंजीयक को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा है। वह सेल्समैन के पद की अनुशंसा करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे थे। मामले में ईओडब्ल्यू की टीम कार्रवाई कर रही है।

छतरपुर निवासी शिकायतकर्ता ने आर्थिक अपराध शाखा सागर में शिकायत की थी। बताया कि उसने सेल्समैन पद पर भर्ती के लिए आवेदन किया था। सेल्समैन के पद की अनुशंसा संयुक्त पंजीयक शिवेंद्र देव पांडे को करना है।

इसी को लेकर उनसे मिला था। जिस पर उन्होंने अनुशंसा करने के एवज में 1 लाख रुपए रिश्वत की मांग की। बाद में बात 50 हजार रुपए में पक्की हुई। शिकायत मिलते ही ईओडब्ल्यू ने जांच शुरू की। जांच में शिकायत सही पाई गई।

जिसके बाद बुधवार को कार्रवाई के लिए टीम पहुंची। शिकायतकर्ता को रिश्वत की राशि 50 हजार रुपए लेकर भेजा गया।

रिश्वत की राशि के साथ रंगेहाथ पकड़ा शिकायतकर्ता ने संयुक्त पंजीयक कार्यालय में पहुंचकर रिश्वत की राशि संयुक्त पंजीयक शिवेंद्र देव पांडे को दी। तभी ईओडब्ल्यू की टीम ने दबिश देकर उन्हें रिश्वत की राशि के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया।

ईओडब्ल्यू की डीएसपी उमा आर्य ने बताया कि

संयुक्त पंजीयक शिवेंद्र देव पांडे को 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है। मामले में संयुक्त पंजीयक के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img