Saturday, May 9, 2026
39.1 C
Bhopal

निगमकर्मियों से अभद्रता करने वाले व्यापारी पर FIR

भोपाल के न्यू मार्केट में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम से अभद्रता करने वाले व्यापारी पर केस दर्ज हुआ है। टीटी नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया। व्यापारी ने कार्रवाई में बाधा पहुंचाने के साथ निगमकर्मियों को देख लेने की धमकी दी थी।

मामला सोमवार रात का है। अतिक्रमण अधिकारी शैलेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि कार्रवाई के दौरान एक ट्रक सामान जब्त किया गया। इस दौरान अतिक्रमणकर्ताओं के साथ विवाद की स्थिति बनी। बालाजी छोले भटूरे वाले द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा था। अवैध निर्माण को रोकने और हटाए जाने की कहने पर दुकान मालिक दीपक अग्रवाल ने अभद्रता की।

अधिकारी और कर्मचारियों से अभद्रता की गई

अतिक्रमण अधिकारी भदौरिया ने बताया कि युवक ने निगम के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ अभद्रता की थी। साथ ही धमकियां भी दी। स्थल पर अतिक्रमण अधिकारी, भवन अनुज्ञा शाखा से बिल्डिंग इंजीनियर, वार्ड-32 से प्रभारी एवं कर्मचारी, जोन प्रभारी और अतिक्रमण अधिकारी, भवन अनुज्ञा शाखा से बिल्डिंग इंजीनियर, वार्ड-32 से प्रभारी एवं कर्मचारी, जोन प्रभारी और अतिक्रमण अमला मौजूद था। प्रॉपर्टी के पेपर नहीं दिखाने पर भवन अनुज्ञा शाखा से बिल्डिंग इंजीनियर ने नोटिस जारी किया। साथ ही टीटी नगर थाना पुलिस से शिकायत की थी। निगम अधिकारियों के आवेदन पर टीटी नगर थाना पुलिस ने दीपक के विरुद्ध बीएनएस की धारा 132, 296, 351 (2) के तहत केस दर्ज किया है।

अवैध निर्माण रोकने की बात कही थी कार्रवाई के दौरान निगम के अमले ने अवैध निर्माण रोकने एवं आधे रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को हटाने, संपत्ति के स्वामित्व संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा था।

इस पर दीपक ने विवाद करना शुरू कर दिया था। साथ ही निगम अधिकारियों को देख लेने व निम्न स्तर का कर्मचारी होने जैसे अपमानजनक शब्दों का उपयोग करते हुए धक्का-मुक्की की थी। अतिक्रमण हटाने के कार्य में बाधा उत्पन्न की और स्वयं पर पेट्रोल डालकर आग लगाने को भी कहा था। साथ ही ड्यूटी के पश्चात अकेले में मिलने और पैसे मांगने के मिथ्या आरोप भी लगाए थे।

इन्होंने दिया था आवेदन इस घटना के बाद अतिक्रमण निरोधक अधिकारी शैलेंद्र सिंह भदौरिया, दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी अतिक्रमण अरविंद चौधरी, वार्ड प्रभारी मानव गुप्ता, भवन अनुज्ञा शाखा के उपयंत्री मयंक शर्मा ने संयुक्त रूप से थाने में आवेदन दिया था।

Hot this week

बैरसिया में भीषण सड़क हादसा: कार की टक्कर से पुजारी की मौत, साथी गंभीर

​बैरसिया (भोपाल)। राजधानी के बैरसिया इलाके में शुक्रवार शाम...

प्यार के जाल में फंसाकर छात्रा के निजी वीडियो किए वायरल, आरोपी फरार

​ग्वालियर। शहर के ग्वालियर थाना क्षेत्र के तानसेन नगर...

पति पर कुल्हाड़ी से वार मरा हुआ समझ कर पत्नी ने दी जान

​उदयपुर (गोगुंदा)। जिले के मजावड़ी गांव में गुरुवार रात...

शादी का झांसा देकर 5 साल तक शोषण, आरोपी फरार

​ ​भोपाल | राजधानी के कमला नगर इलाके में एक...

बंगाल में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण, उमड़ा जनसैलाब

​कोलकाता/भोपाल। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक...

Topics

करंट लगने से 7 साल की मासूम की मौत, आंधी में टूटकर जमीन पर गिरा था बिजली का तार

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना क्षेत्र के झिरनिया गांव...

नशे की हालत में एसिड पीने वाले फल विक्रेता की मौत

​भोपाल। राजधानी के टीलाजमालपुरा इलाके में एक दर्दनाक हादसा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img