Friday, November 27, 2026
26.5 C
Bhopal

ससुराल वालों पर महिला को जहर खिलाकर मारने का आरोप दहेज के लिए परेशान करते थे

सीहोर में एक महिला की मौत हो गई। ग्वालियर से उसके परिवार के लोग बुधवार शाम को थाने पहुंचे। यहां उन्होंने ससुराल पक्ष पर उसे जहर देकर मारने के आरोप लगाए। परिवार के लोगों का ने कहा कि ससुराल वाले लगातार उसे दहेज के लिए परेशान करते रहते थे। उन पर मारपीट करने का भी आरोप है।

ग्वालियर से आए परिवार के लोग थाने के बाहर महिला का शव लेकर बैठे। ससुराल वालों पर कार्रवाई की मांग की। करीब आधा घंटे चले घटनाक्रम के बाद पुलिस ने ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज किया।

दहेज के लिए परेशान करने का आरोप ग्वालियर की 29 वर्षीय प्रियंका का विवाह सीहोर के चाणक्यपुरी क्षेत्र निवासी धर्मेंद्र से हुआ था। मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष लगातार दहेज की मांग कर रहा था। पति कभी बहन की शादी, कभी कार खरीदने के बहाने पैसों की मांग करता था। मायका पक्ष लगातार आर्थिक मदद भी करता रहा।

दो दिन पहले मारपीट का पता लगा महिला के परिजनों ने बताया कि उन्हें दो दिन पहले पता चला कि उनकी बेटी के साथ ससुराल में मारपीट की जा रही है। इसके बाद बुधवार को प्रियंका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही मृतका के परिजन बड़ी संख्या में कोतवाली थाने पहुंचे।

पति, सास, ननद-ननदोई और देवर पर मामला सीहोर की सीएसपी अभिनंदना शर्मा ने बताया कि आज मृतिका प्रियंका राठौड (30 वर्ष) के परिजन कोतवाली थाना उपस्थित हुए। जिनके अनुसार प्रियंका को उसके पति, सास, ननद, ननदोई और देवर लगातार दहेज की मांग कर प्रताड़ना दे रहे थे। जिससे परेशान होकर प्रियंका द्वारा किसी जहरिले वस्तु का सेवन किया गया, जिसे इलाज के लिए सीहोर जिला अस्पताल ले जाने पर हालत गंभीर होने के कारण हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया।

यहां डॉक्टर द्वारा प्रियंका को मृत घोषित किया गया, सुचना पर मर्ग कायम कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया तथा परिजनों के कथनों के आधार पर आरोपी धर्मेन्द्र राठौड़, शुभम राठौड़, उषा राठौड़, अर्चना राठौड़, पप्पू राठौड़ के विरुध्द एफ.आई.आर धारा 80, 85, 3 (5) बी.एन.एस एवं धारा 3/4 दहेज प्रतिशेध अधिनियम के तहत पंजीबध्द कर प्रकरण जांच में लिया जाकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Hot this week

चोरी के 18 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़े तीन आरोपी, भोपाल से आकर दिया था वारदात को अंजाम

देवास। मोतीबंगला इलाके में सूने मकान का ताला तोड़कर...

बस बॉडी बनाने के नाम पर 2.24 करोड़ की ठगी, मुख्य आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार

इंदौर। विजय नगर पुलिस ने बस बॉडी निर्माण के...

शराब पार्टी में विवाद के बाद बीच-बचाव करने आए युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। रातीबड़ इलाके में शराब पार्टी के दौरान दोस्तों...

ट्रक के केबिन में फंसे ड्राइवर-क्लीनर को कटर से काटकर निकाला, एक गंभीर

रतलाम। जिले के नामली हाईवे पर गुरुवार को हुए...

Topics

शराब पार्टी में विवाद के बाद बीच-बचाव करने आए युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। रातीबड़ इलाके में शराब पार्टी के दौरान दोस्तों...

अंधेरे का फायदा उठाकर महिला से की छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में अंधेरे का फायदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img