Wednesday, September 30, 2026
23.5 C
Bhopal

पत्नी ने देवर के साथ मिलकर की पति की हत्या:अवैध संबंध उजागर होने के डर से दोनों ने मिलकर हत्या की

सागर के बरायठा थाना क्षेत्र के ककरट गांव में पिछले हफ्ते संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मृतक की पत्नी और छोटे भाई को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ने अवैध संबंध छिपाने के लिए युवक की गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई को ककरट निवासी वीरेंद्र पिता मुरली लोधी (25) का शव घर में पड़ा मिला था। मौत की परिस्थितियां संदिग्ध थी। परिजन ने पलंग से गिरने के कारण मौत होना बताया था। मामले में शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम कराया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मृतक की मौत गला दबाने के कारण होना पाया गया। साक्ष्य व पीएम रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच में लिया।

पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तार के लिए लगाई गई। जांच के दौरान पता चला कि मृतक की पत्नी सीता लोधी के उसके देवर राजेंद्र उर्फ भागचंद लोधी के साथ अवैध संबंध थे। जिसके आधार पर पुलिस ने वीरेंद्र की पत्नी सीता और भाई राजेंद्र लोधी को हिरासत में लिया। थाने लाकर पूछताछ की गई। जांच में सामने आया कि 15 जुलाई की रात वीरेंद्र ने दोनों को कमरे में एकसाथ देख लिया। इस पर तीनों के बीच विवाद हुआ। विवाद के दौरान राजेंद्र ने वीरेंद्र की गर्दन पकड़ी और सीता ने उसका सीना दबाया, जिससे उसकी दम घुटने से मौत हो गई।

देवर-भाभी दोनों गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश बरायठा थाना प्रभारी मकसूद अली के मुताबिक मृतक की पत्नी सीता और छोटे भाई राजेंद्र को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। अवैध संबंध उजागर होने के डर से दोनों ने मिलकर हत्या की थी।

इस कार्रवाई में अदावन चौकी प्रभारी अशोक तिवारी, प्रधान आरक्षक राजकुमार, आरक्षक गोविंद, प्रवीण, आनंद, करन और दिव्या ठाकुर की भूमिका रही।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img