Wednesday, September 30, 2026
29.8 C
Bhopal

गर्लफ्रेंड के साथ फिल्म देखने गया:लड़की का पुराना बॉयफ्रेंड वहां पहुंच गया

ग्वालियर के एक मॉल में उस समय हंगामा मच गया जब दो युवक सिनेमा हॉल के बाहर एक लड़की को लेकर आपस में भिड़ गए। दोनों ने एक-दूसरे को पकड़कर जमकर लात-घूंसे मारे। यह घटना गुरुवार दोपहर की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

घटना पड़ाव थाना क्षेत्र के स्टेशन बजरिया इलाके में एक मॉल के बाहर की है। जानकारी के अनुसार, एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फिल्म देखने गया था। फिल्म के इंटरवल में लड़की का पुराना बॉयफ्रेंड वहां पहुंच गया। जब उसने लड़की को दूसरे लड़के के साथ देखा, तो गुस्से में गाली-गलौज करने लगा।

इसके बाद दोनों युवकों में झगड़ा हो गया और देखते ही देखते बात मारपीट तक पहुंच गई। दोनों ने एक-दूसरे को जमीन पर पटक-पटक कर पीटा। वहां मौजूद महिला सिक्योरिटी गार्ड ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन दोनों नहीं माने।

मारपीट का वीडियो एक युवक ने मोबाइल से बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस तक भी मामला पहुंच गया है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि कोई शिकायत नहीं आई है, लेकिन वीडियो के आधार पर दोनों युवकों की पहचान की जा रही है।

इस झगड़े के दौरान लड़की मौके से चुपचाप वहां से चली गई।

Hot this week

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

Topics

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर मुकरा प्रेमी; दुष्कर्म का केस दर्ज

​इंदौर: भंवरकुआं पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img