Wednesday, September 30, 2026
29.8 C
Bhopal

बाणगंगा में सकल हिंदू समाज का प्रदर्शन

बाणगंगा इलाके में कथित तौर पर हिंदू परिवारों को प्रताड़ित कर जबरन पलायन के लिए मजबूर करने के विरोध में रविवार को सकल हिंदू समाज की अगुवाई में जोरदार प्रदर्शन किया गया। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और संस्कृति बचाओ मंच सहित कई हिंदू संगठनों ने मिलकर मोर्चा खोला। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जुटे और ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए गए। प्रदर्शन स्थल पर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया।

संस्कृति बचाओ मंच से जुड़े चंद्रशेखर तिवारी ने आरोप लगाया कि बाणगंगा क्षेत्र में एक मुस्लिम युवक द्वारा दुआ के घर नामक मोहल्ले में गुंडागर्दी की जा रही थी। उसने हिंदू परिवारों को इस कदर परेशान किया कि वे पलायन करने पर मजबूर हो गए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए।

विधायक रामेश्वर शर्मा बोले – पलायन नहीं, गुंडों का होगा बहिष्कार

मौके पर पहुंचे हुजूर विधानसभा से विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “बाणगंगा से हिंदू समाज के पलायन की जो खबरें सामने आई हैं, वह चिंताजनक हैं। प्रशासन को चाहिए कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार करे और उन्हें जेल भेजे। हिंदू समाज यहां से किसी भी सूरत में पलायन नहीं करेगा। उल्टा, जिनकी वजह से हिंदू परिवार असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, उन्हीं का यहां से पलायन कराया जाएगा। यह जिम्मेदारी प्रशासन और पुलिस की है कि वे ऐसे तत्वों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई करें।

Hot this week

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

Topics

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर मुकरा प्रेमी; दुष्कर्म का केस दर्ज

​इंदौर: भंवरकुआं पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img