Wednesday, March 4, 2026
33.6 C
Bhopal

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या

अजमेर जिले की किशनगढ़ पुलिस ने एक साल पुराने अंधे हत्या मामले का सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है. यह हत्या 3 अगस्त 2024 को किशनगढ़ थाना क्षेत्र के मुण्डोलाव गांव में हुई थी. पीड़िता की पत्नी पिंकी देवी ने पहले इसे सामान्य मौत बताया, लेकिन पुलिस की गहन जांच में सामने आया कि महिला ने अपने प्रेमी हरिसिंह के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतारा था.

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीपक कुमार के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने पूरे मामले की बारीकी से जांच की. मामले में यह तथ्य सामने आया कि पिंकी देवी का अपने ही गांव के युवक हरिसिंह से अवैध संबंध था. दोनों ने मिलकर पिंकी के पति सुरेश कुमार को शराब में नशीली दवा पिलाकर बेहोश किया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी.

पुलिस टीम ने आरोपी प्रेमी हरिसिंह को 23 जुलाई 2025 को गिरफ्तार किया, जिसके बाद उसने पूरे अपराध का खुलासा किया. पिंकी देवी को भी उसी दिन हिरासत में लिया गया. दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 201, 120 बी के तहत केस दर्ज है.

गिरफ्तारी की इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीपक कुमार, वृत्ताधिकारी किशनगढ़ सुनील चौधरी, थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह सहित साइबर सेल और एफएसएल टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस सनसनीखेज हत्या का पर्दाफाश कर अजमेर पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कोई भी अपराध कितना भी पुराना क्यों न हो, कानून के हाथों से बच नहीं सकता.

Hot this week

भोपाल: अस्पताल में युवक की मौत पर बवाल, परिजनों का पथराव, पुलिसकर्मी घायल

​भोपाल। राजधानी के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में...

राणा मोटर्स के मैनेजर ने साथियों संग मिलकर किया 43 लाख का गबन, 25 कारें बेचीं

​इंदौर। शहर की लसूडिया पुलिस ने तलावली चांदा स्थित...

ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 65 लाख की ठगी

​इंदौर। शहर में साइबर ठगों ने एक बार फिर...

होली पर थमेगा भोपाल की खरीदारी का पहिया, बाजार रहेंगे बंद

​भोपाल। रंगों के त्यौहार होली पर राजधानी भोपाल के...

Topics

व्यापारी के एक लाख रुपये और एक्टिवा लेकर कर्मचारी रफूचक्कर

​इंदौर। शहर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में अमानत...

कैमरा रेंट पर लेकर युवक लापता, पुलिस ने कहा- कैमरा ढूंढना हमारा काम नहीं

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में अमानत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img