Sunday, May 10, 2026
28.1 C
Bhopal

10 लाख रुपए वसूलने के बाद कहा कि 5 लाख रुपए दो नहीं तो दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दूंगी

शाजापुर एसपी के बंगले पर तैनात होमगार्ड जवान(संतरी) को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी महिला एक बच्चे की मां है। वो संतरी से अब तक करीब 10 लाख रुपए वसूल चुकी है। कुछ दिन पहले उसने पीड़ित से आईफोन लिया है। युवती को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली थाना प्रभारी संतोष सिंह बघेल ने बताया फरियादी अरविन्द शर्मा को होमगार्ड शाजापुर में 2006 में अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। वर्तमान में वह एसपी बंगले पर लंबे समय से कार्यरत हैं।

करीब 2 साल पहले मार्च 2023 में अरविन्द शर्मा की जान-पहचान शाजापुर की एक युवती सपना से हुई। दोस्ती बढ़ती गई और दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। अप्रैल 2023 में युवती ने जरूरत बताकर पहली बार एक हजार रुपए मांगे। अरविन्द शर्माने उसके खाते में रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद युवती अरविन्द शर्मा से जब भी मिलती उससे रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करा लेती।

2 तस्वीरे देखिए…

अपने बेटे को बहन का बताया

थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ महीने बाद ही युवती ने दूसरे खातों मे अरविन्द शर्मा से रुपए भेजने कहा। अरविन्द शर्मा ने युवती के कहे अनुसार दूसरे खातों में रुपए डालने शुरू कर दिया। इसके बाद युवती लगातार पैसे अपने खाते मे एवं अपने दोस्तो के खाते में डलवाती रही। करीब एक साल बाद युवक को पता चला युवती शादीशुदा है। उसका एक 9-10 साल का बेटा है। अरविन्द शर्मा ने जब उससे इस बारे में पूछा तो उसने खुद को अविवाहित बताते हुए लड़के को बहन का बेटा बता दिया।

इसी बीच सपना ने अरविन्द शर्मा से आईफोन की मांग की। अरविन्द शर्मा ने जब इनकार किया तो उसने दोनों के बीच के रिश्ते और फोटो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद अरविन्द शर्मा ने शाजापुर की राज समन्वय मोबाइल की दुकान से अपने नाम पर 65 हजार रुपए का आईफोन-15 फायनेंस कराकर सपना को दे दिया।

ब्लैकमेल करने लगी

थाना प्रभारी ने बताया कि इसके बाद भी सपना की डिमांड कम नहीं हुई। उसने अरविन्द शर्मा से फिर से रुपए मांगे। इसके बाद अरविन्द को लगा कि उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है। उसने सपना से सख्ती से बात की तो उसने सच उगल दिया।स पना ने बताया कि वो शादीशुदा है और उसका बेटा भी है। इसके बाद दोनों के बीच मिलना-जुलना बंद हो गया।

दुष्कर्म केस की धमकी दी

25 मार्च को सपना ने एक बार फिर अरविन्द शर्मा को मिलने बुलाया। युवक मिला तो 5 लाख रुपए की व्यवस्था करने को कहा। युवक ने मना किया तो बोली अभी 500 रुपए ही दे दो। अरविन्द शर्मा ने 500 रुपए उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए।

इसके बाद सपना ने अरविन्द शर्मा से कहा कि 5 लाख रुपए दो नहीं तो दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दूंगी। नही तो अपनी जान दे दूंगी। इसके बाद सपना लगातार धमकी दे रही थी। परेशान होकर अरविन्द शर्मा ने मामला दर्ज कराया।

Hot this week

भोपाल: ई-रिक्शा की टक्कर से सुपरवाइजर की मौत, टहलते समय हुआ हादसा

​भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में शनिवार देर...

बैरसिया में भीषण सड़क हादसा: कार की टक्कर से पुजारी की मौत, साथी गंभीर

​बैरसिया (भोपाल)। राजधानी के बैरसिया इलाके में शुक्रवार शाम...

प्यार के जाल में फंसाकर छात्रा के निजी वीडियो किए वायरल, आरोपी फरार

​ग्वालियर। शहर के ग्वालियर थाना क्षेत्र के तानसेन नगर...

Topics

भोपाल: ई-रिक्शा की टक्कर से सुपरवाइजर की मौत, टहलते समय हुआ हादसा

​भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में शनिवार देर...

बैरसिया में भीषण सड़क हादसा: कार की टक्कर से पुजारी की मौत, साथी गंभीर

​बैरसिया (भोपाल)। राजधानी के बैरसिया इलाके में शुक्रवार शाम...

प्यार के जाल में फंसाकर छात्रा के निजी वीडियो किए वायरल, आरोपी फरार

​ग्वालियर। शहर के ग्वालियर थाना क्षेत्र के तानसेन नगर...

पति पर कुल्हाड़ी से वार मरा हुआ समझ कर पत्नी ने दी जान

​उदयपुर (गोगुंदा)। जिले के मजावड़ी गांव में गुरुवार रात...

शादी का झांसा देकर 5 साल तक शोषण, आरोपी फरार

​ ​भोपाल | राजधानी के कमला नगर इलाके में एक...

बंगाल में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण, उमड़ा जनसैलाब

​कोलकाता/भोपाल। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img