Wednesday, September 30, 2026
31 C
Bhopal

सोना चुराने वाले ड्राइवर की लोकेशन पता चली

अहमदाबाद के व्यापारी धर्मेंद्र भाई का 4 करोड़ 80 लाख रुपए का सोना लेकर फरार हुए ड्राइवर मसरू रबारी की लोकेशन ट्रेस हो गई है। वह अहमदाबाद में छिपा हुआ है। फोन लोकेशन के आधार पर इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम गुजरात पहुंच गई है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। टीम जल्द ही उसे लेकर इंदौर लौटेगी।

ड्राइवर ने 17 दिन पहले वारदात की थी, जिसकी दो दिन पहले रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके बाद इंदौर क्राइम ब्रांच एक्टिव हुई और ड्राइवर के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लिया। इस बीच मसरू ने अपने रिश्तेदार से बात की, जिससे उनकी लोकेशन ट्रेस हो गई। संभावना जताई जा रही है कि मसरू बस से अहमदाबाद तक पहुंचा है। वह बनासकांठा गुजरात का रहने वाला है।

मसरू पर नजर रख रहा था सौरभ

सौरभ शेविंग कराने गया था पर वह शेविंग कराते हुए भी मसरू पर नजर रख रहा था। इस बीच सौरभ का ध्यान भटका और मसरू दोनों बैग उठाकर ऑटो में बैठा और फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ऑटो ड्राइवर तक पहुंच गई और उससे मसरू की आखिरी लोकेशन पूछ ली। इसके बाद सर्चिंग शुरू हो गई।

व्यापारियों को बेचने सोना लेकर निकला था कर्मचारी

व्यापारी धर्मेंद्र भाई की अहमदाबाद में “अंकित गोल्ड ज्वेलरी” नाम से दुकान है। वे सोने-चांदी के थोक विक्रेता हैं और छोटे व्यापारियों को जेवरात बेचते हैं। 8 जुलाई को ड्राइवर मसरू रबारी के साथ उनका एक अन्य कर्मचारी सौरभ 4 किलो 800 ग्राम सोने के जेवर लेकर अहमदाबाद से निकला था। सौरभ ने रास्ते में लुनावाड़ा और संतरामपुर में व्यापारियों को माल दिखाया और फिर झाबुआ होते हुए देर शाम इंदौर पहुंचे।

शेविंग कराकर लौटा, तो गायब था ड्राइवर

रात होने के कारण सौरभ ने इंदौर में गंगवाल बस स्टैंड के पास स्थित होटल शिवानी में रात रुकने का फैसला किया। होटल के सामने कार खड़ी करवाकर वह शेविंग कराने चला गया। कार में जेवर थे, इसलिए ड्राइवर को कार के पास रुकने को कहा। सौरभ जब शेविंग कराकर लौटा, तो उसे ड्राइवर कहीं दिखाई नहीं दिया। कार में बैग भी नहीं था। सीसीटीवी फुटेज सामने आने पर पता चला कि ड्राइवर कार से बैग लेकर गया है।

स्थानीय पुलिस से लेकर क्राइम ब्रांच तक पहुंचे व्यापारी

ड्राइवर के गायब होने की सूचना कर्मचारी सौरभ ने तुरंत मालिक धर्मेंद्र भाई को दी। इसके बाद व्यापारी ने स्थानीय पुलिस को जानकारी दी। करीब 12 दिन तक अपने स्तर पर तलाश करने के बाद मंगलवार को व्यापारी क्राइम ब्रांच पहुंचे और केस दर्ज कराया।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी ड्राइवर मसरू रबारी के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है। क्राइम ब्रांच की टीम फुटेज और ड्राइवर के फोटो के आधार पर उसकी तलाश में जुट गई। पुलिस को शुरू में ही कुछ सुराग मिल गए थे।

Hot this week

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर मुकरा प्रेमी; दुष्कर्म का केस दर्ज

​इंदौर: भंवरकुआं पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध...

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

Topics

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर मुकरा प्रेमी; दुष्कर्म का केस दर्ज

​इंदौर: भंवरकुआं पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img