Friday, March 6, 2026
25.9 C
Bhopal

पत्नी से अफेयर का था शक, समझाने पर भी नहीं माना तो पड़ोसी को मार दिया चाकू

ग्वालियर में अपर सत्र न्यायालय ने हत्या के दोषी हितेश मंसानी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। हितेश ने पत्नी और पड़ोसी आकाश देवानी के बीच प्रेम प्रसंग के शक में आकाश की चाकू मारकर हत्या कर दी थी।

घटना 18 अक्टूबर 2023 की रात करीब 10 बजे की है। अशोक लुड़वानी ने पुलिस को बताया कि वह समाधिया कॉलोनी में पांच महीने से रह रहे थे। मल्टी के ऊपर वाले फ्लोर पर आकाश देवानी अपने परिवार के साथ रहते थे।

उस रात जब अशोक खाना खा रहे थे, तब उन्होंने हितेश मंसानी को ग्राउंड फ्लोर से भागते हुए देखा। नीचे जाकर देखा तो वहां खून पड़ा था। बाहर आने पर उन्होंने देखा कि राहुल पंजबानी और अन्य लोग खून से लथपथ आकाश देवानी को लेकर आ रहे थे।

आकाश को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया और बाद में हितेश को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान हितेश ने पुलिस को बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी और आकाश का प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने आकाश को कई बार समझाने का प्रयास किया था कि वह उसकी पत्नी से दूर रहे, लेकिन आकाश नहीं माना। इसी शक के चलते उसने आकाश की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

पुलिस ने मामले की जांच पूरी कर न्यायालय में चालान पेश किया। अधिवक्ता प्रबल प्रताप सिंह सोलंकी की पैरवी के बाद कोर्ट ने हितेश मंसानी को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई और उसे जेल भेज दिया।

Hot this week

भोपाल के कल 25 इलाकों में रहेगी बिजली कटौती

​भोपाल। होली की दो दिनों की छुट्टी के बाद...

तेज रफ्तार बाइक ने ली सुरक्षाकर्मी की जान, ड्यूटी से घर लौटते समय हुआ हादसा

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में बुधवार...

भोपाल: होली के जश्न के बीच मातम, भांग पीने के बाद युवा प्रोफेसर की मौत

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में होली की खुशियां...

Topics

भोपाल के कल 25 इलाकों में रहेगी बिजली कटौती

​भोपाल। होली की दो दिनों की छुट्टी के बाद...

भोपाल: होली के जश्न के बीच मातम, भांग पीने के बाद युवा प्रोफेसर की मौत

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में होली की खुशियां...

पुलिस की लापरवाही, 5 महीने बाद दर्ज हुई 20 लाख की चोरी की FIR

​इंदौर। शहर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img