Tuesday, September 29, 2026
25.1 C
Bhopal

अफसर रैंडमली उपभोक्ताओं की कर रहे तस्दीक

राज्य सरकार ने बारिश को देखते हुए यह सहूलियत दी थी कि उपभोक्ताओं को जून, जुलाई और अगस्त माह का राशन (तीन महीने) एकमुश्त दे दिया जाए। सरकार के निर्देश के बाद पीडीएस दुकानों से राशन बांट दिया गया। लेकिन यह भी शिकायत मिली कि कई दुकानदारों ने पूरा राशन नहीं दिया। इस बात की जानकारी लगने के बाद खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी के अफसरों ने डोर-टू-डोर जांच शुरू कर दी है।

अफसर दुकानों के हिसाब से रैंडमली उपभोक्ताओं के घरों पर पहुंचकर सवाल पूछ रहे हैं कि आपको पूरा तीन महीने का राशन मिला या नहीं। इसके तहत शनिवार को खाद्य अधिकारियों ने बीपीएल और पात्रता परिवारों के घर जाकर उनसे तीन महीने का एकमुश्त राशन लेने की जानकारी ली।

उपभोक्ताओं से राशन की मात्रा के बारे में भी जानकारी ली जा रही है। जिला आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन ने बताया कि जिले के 3 लाख 42 हजार परिवारों के 14 लाख 48 हजार उपभोक्ताओं को पीडीएस का राशन दिया गया है। जून से लेकर अब तक शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र की पीडीएस दुकानों से 102 फीसदी राशन बांटा गया है। दरअसल, इस बार राशन में गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद खाद्य विभाग ने दुकानों की निगरानी शुरू की थी।

81 हजार की ईकेवायसी नहीं

जिले में अब तक करीब 81 हजार लोग ऐसे हैं जिन्होंने आधार की ई-केवायसी नहीं कराई है। इन्हें भी बार-बार सूचना दी जा रही है कि वे तय समय पर अपनी ई-केवायसी करा लें। वर्तमान में इन लोगों को भी राशन दिया जा रहा है।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img