Tuesday, September 29, 2026
25.1 C
Bhopal

पत्नी रशीदा पहुंची थाने, बोली-16 साल से कर रहा था प्रताड़ित

शाजापुर में तीन तलाक प्रतिबंध अधिनियम के बावजूद एक पति द्वारा मोबाइल पर तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। हाट मैदान निवासी रशीदा बी ने कोतवाली थाने में अपने पति अकबर खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने आरोपी अकबर खान को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है। इससे पहले पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज प्रताड़ना का भी आरोप लगाया था।

रशीदा ने बताया कि उसका विवाह मुस्लिम रीति-रिवाज से 2009 में अकबर खान से हुआ था। उसके पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार सारा दहेज दिया था। शुरुआती चार महीने तक ससुराल वालों का व्यवहार अच्छा रहा। लेकिन उसके बाद पति और सास-ससुर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।

पीड़िता के अनुसार, ससुराल वाले उसके पिता की हाईवे पर स्थित जमीन में हिस्सा मांगने लगे। पिछले 16 वर्षों से वह शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित की जा रही थी।

शनिवार को रशीदा फिर कोतवाली थाने पहुंची और उसने अपने पति पर मोबाइल से तीन तलाक देने की शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी अकबर खान के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img