Tuesday, September 29, 2026
26.1 C
Bhopal

10 साल की मोहब्बत, 2 साल पहले किया था निकाह: गर्भवती को दिया ट्रिपल तलाक

जबलपुर में एक महिला ने पति के खिलाफ ट्रिपल तलाक का मामला दर्ज कराया है। शिकायत में महिला ने बताया कि 3 माह की गर्भवती हूंं। गाड़ी दिलाने की मांग पूरी नहीं हुई तो पति ने तीन बार तलाक-तलाक-तलाक बोलते हुए घर से बाहर निकाल दिया।

रात 12 बजे तक घर के बाहर पड़ी रही, पर किसी ने भी सुध नहीं लिया। पड़ोसियों से फोन लेकर माता-पिता को काॅल लगाया। रात को ही वह ससुराल आए, उन्होंने भी समझाया। लेकिन, पति ने मेरे बूढ़े मां-बाप से भी मारपीट कर दी।

आधारताल थाना पुलिस ने पति, सास और ननंद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

31 वर्षीय निशा अंजुम ने बताया-

हमारी 10 साल की मोहब्बत है। अधिकतर समय साथ में घूमते थे। 2 साल पहले परिवार वालों की मर्जी से निकाह हुआ था। अब पति ने तीन तलाक बोलकर छोड़ दिया। ससुराल वाले कह रहे हैं कि अपने अब्बू-अम्मी से कहाे कि वे गाड़ी दिलवाए। मैंने कहा कि इतने पैसे नहीं है कि अभी गाड़ी खरीद सके। इसके बाद पति, सास और ननंद ने घर से निकाल दिया।

जान से ज्यादा चाहते थे, अब छोड़ दिया जबलपुर के खेरमाई मंदिर के पास रहने वाली निशा अंजुम ने बताया कि आधारताल की नेता काॅलोनी में नावाजिस रहमान से 22 मई 2023 को दोनों परिवार की सहमति से निकाह हुआ। इसके बाद सब कुछ ठीक रहा।

बीते दो माह से ससुराल के हालात खराब हो गए है। सास शबाना बी और ननंद नूरी पति की गैरमौजूदगी में मारपीट करती है, विरोध करने पर गालियां देती हैं।

14 जुलाई को मारपीट करने के बाद घर से निकाल दिया, तब से मैं मायके हूं। 26 जुलाई को घर आकर नावाजिस ने परिवार के सामने तीन बार तलाक-तलाक-तलाक बोला और कहा कि आज से तेरा-मेरा रिश्ता खत्म।

सास कहती है कि दूसरा निकाह कराएंगे निशा अंजुम ने कहा कि 10 साल तक मोहब्बत करने वाले पति ने अचानक क्यों छोड़ दिया, यह समझ से परे है। सास और ननंद बोलती है कि नावाजिस का दूसरा निकाह करवाएंगे।

अंजुम ने बताया कि अभी जब मैं तीन माह की गर्भवती हूं, ऐसी हालत में पति की सबसे ज्यादा जरूरत रहती है, तो उसने तीन तलाक बोलकर छोड़ दिया। पीड़िता ने बताया कि परिवार की आर्थिक आमदनी इतनी अच्छी नहीं है कि वह इस स्थिति में मुझे संभाल सके।

पुलिस ने दर्ज किया मामला आधारताल थाना प्रभारी प्रवीण कुंभरे ने बताया कि 30 वर्षीय एक महिला परिवार वालों के साथ थाने आई थी, जिसने बताया कि पति के साथ-साथ सास और ननंद उसे परेशान करते है।

2 साल पहले निकाह हुआ था, महिला अभी गर्भवती है, इस स्थिति में नावाजिस ने तीन बार तलाक-तलाक-तलाक बोलकर छोड़ दिया है।

महिला की शिकायत पर पति के अलावा सास और ननंद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। टीआई ने बताया कि महिला की शिकायत से संबंधित मामला परिवार परामर्श केंद्र में भी चला है।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img