Tuesday, September 29, 2026
26.1 C
Bhopal

पति को वीडियो कॉल किया फिर लगाई फांसी

इंदौर के आजाद नगर क्षेत्र में 40 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की पहचान रेशमा पिता अय्यूब शेख निवासी फिरदौस नगर के रूप में हुई है। घटना के समय वह अपने तलाकशुदा पति से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। महिला ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसे पुलिस ने जब्त कर जांच शुरू कर दी है। पोस्ट मार्टम के लिए शव मॉर्चुरी में रखवाया गया है।

आजाद नगर पुलिस के मुताबिक 20 साल पहले रेशमा की शादी सनावद निवासी सईद से हुई थी और तीन साल पहले तलाक हो गया था। वह पालदा इलाके में अपने मायके वालों से कुछ दूरी पर किराए का कमरा लेकर रह रही थी और आटा फैक्ट्री में काम करती थी।

रविवार रात में उसने फांसी लगा ली। जब काफी देर कमरे का गेट नहीं खुला, तो मकान मालिक ने उसके मायके वालों को सूचना दी। रिश्तेदार आशिफ और अन्य लोग पहुंचे और दरवाजे का लॉक तोड़ा तो महिला फंदे पर लटकी थी।

मोबाइल में चालू था वीडियो कॉल

परिवार के लोगों ने बताया कि मकान मालिक की सूचना पर जब वे रेशमा के कमरे पर पहुंचे, तो वह फंदे पर लटकी थी। शव के पास ही मोबाइल रखा था, जिसमें वीडियो कॉल चालू था। यह कॉल रेशमा ने अपने तलाकशुदा पति को किया था। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जो पुलिस ने जब्त कर लिया है। उन्होंने बताया कि रेशमा के कोई संतान नहीं है।

रेशमा का ससुराल सनावद में है, लेकिन पिछले कुछ साल से पति भी इंदौर आकर रह रहा था।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img