Tuesday, September 29, 2026
31.1 C
Bhopal

विधायक गोलू शुक्ला को भाजपा संगठन ने लगाई फटकार

इंदौर की विधानसभा क्रमांक 3 के बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष के उज्जैन के महाकाल मंदिर में पुजारियों से विवाद के मामले पर मंगलवार को बीजेपी संगठन ने भोपाल में बुलाकर उन्हें फटकार लगाई है।

मंगलवार सुबह विधानसभा पहुंचे विधायक गोलू शुक्ला से जब मीडिया ने बेटे के उज्जैन मंदिर में किए गए विवाद पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा- मैं अपने बेटे के साथ हूं। इस बयान के बाद गोलू शुक्ला को पार्टी संगठन ने तलब कर लिया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने गोलू शुक्ला को बेटे द्वारा किए गए विवाद के बाद दिए गए बयान पर नाराजगी जाहिर की।

जबरदस्ती घुसे गर्भगृह में

विधायक गोलू शुक्ला की कांवड़ यात्रा पिछले रविवार की रात उज्जैन पहुंची थी। सावन के दूसरे सोमवार तड़के करीब ढाई बजे भस्म आरती के पट खुलने के बाद गोलू शुक्ला अपने समर्थकों के साथ महाकाल मंदिर पहुंचे। बेटा रुद्राक्ष भी साथ था। मंदिर प्रशासन के अधिकारी ने बताया कि परमिशन सिर्फ गोलू शुक्ला को दी गई थी।

उज्जैन के महाकाल मंदिर के गर्भगृह में गोलू शुक्ला का बेटा रुद्राक्ष जबरन घुस गया। इस दौरान मंदिर कर्मचारी आशीष दुबे ने उसे रोकने की कोशिश की, तो रुद्राक्ष ने उसे धमकाया। इस दौरान विधायक गोलू शुक्ला भी मौजूद थे। दोनों ने करीब 5 मिनट तक मंदिर में पूजा-अर्चना की।

विधायक बोले- 5 लोगों की परमिशन थी मंदिर में विवाद के मामले पर रुद्राक्ष के पिता और भाजपा विधायक गोलू शुक्ला ने कहा- हमारे पास परमिशन थी। बिना परमिशन हम कोई काम नहीं करते। मंदिर प्रशासक और कलेक्टर ने 5 लोगों का परमिट दिया था। दर्शन के दौरान कर्मचारी ने रोकने की कोशिश की, तो हल्की-फुल्की कहासुनी हुई।

तीन महीने पहले भी देवास के टेकरी माता मंदिर पर भी किया था विवाद इंदौर के भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष ने तीन महीने पहले देवास के टेकरी माता मंदिर पहुंचकर आधी रात को विवाद किया था। रुद्राक्ष जिन कारों के काफिले के साथ आधी रात में देवास की माता टेकरी पर पहुंचा था, उसमें से लाल बत्ती और हूटर लगी एक कार को उज्जैन की पॉश कॉलोनी से जब्त किया था।

देवास पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए कार की पहचान की। इनमें से एक कार MP 13 ZD 0111 उज्जैन के विद्यानगर में रहने वाले लोकेश चांदवानी की निकली। इसके आधार पर देवास के कोतवाली थाने से चार पुलिसकर्मियों की टीम रविवार रात 11 बजे उज्जैन में विद्यानगर पहुंची थी। घटना के समय चामुंडा टेकरी पर रुद्राक्ष शुक्ला के साथ लोकेश चांदवानी भी वीडियो फुटेज में दिखाई दिया है।

Hot this week

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

Topics

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img