Tuesday, November 24, 2026
16.1 C
Bhopal

अवैध संबंधों के चलते पति को मार डाला: महिला और उसके दो साथियों को उम्रकैद

शिवपुरी जिले की करैरा कोर्ट ने मंगलवार को पति की हत्या करने वाली पत्नी और उसके दो सहयोगियों को उम्र कैद की सजा सुनाई है। तीनों आरोपियों पर 5-5 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

मामला 29 मार्च 2023 का है। रामकिशोर लोधी अपनी पत्नी रेखा राजपूत के साथ ससुराल ग्राम बम्हारी थाना दिनारा (शिवपुरी) आए थे। वे यहां एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। रात में रामकिशोर की गला रेतकर और लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

दिनारा थाना पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में पता चला कि हत्या की साजिश खुद उसकी पत्नी रेखा ने रची थी। रेखा के अवैध संबंध इस हत्या का कारण बने। पति को रास्ते से हटाने के लिए यह षड्यंत्र रचा गया था।

पुलिस ने रेखा और उसके दो सहयोगियों अजय राजपूत और कल्ला उर्फ मोहन सिंह राजपूत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। दोनों सहयोगी बम्हारी थाना दिनारा के निवासी हैं।

न्यायालय ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर तीनों को हत्या का दोषी माना। इस मामले में विशेष लोक अभियोजक सुनील कुमार भदौरिया ने पीड़ित पक्ष की ओर से पैरवी की। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है।

Hot this week

भूत के साये में छात्रावास: डर के मारे 50 में से 35 छात्राएं घर लौटीं, प्रबंधन ने दावों को नकारा

बालाघाट। जिले के बैहर विकासखंड स्थित आमगांव के सांदीपनि...

कंधा टकराने के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के लहारपुर स्थित 70...

इंदौर में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच और लसूड़िया पुलिस ने मंगलवार को...

Topics

कंधा टकराने के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के लहारपुर स्थित 70...

इंदौर में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच और लसूड़िया पुलिस ने मंगलवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img