Monday, June 29, 2026
24.2 C
Bhopal

बिजली कंपनी का जूनियर इंजीनियर 10हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया

इंदौर लोकायुक्त ने गुरुवार को बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर को दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। शिकायतकर्ता ने अपने गोडाउन के लिए 10 किलो वाट का बिजली कनेक्शन देने के लिए बिजली कंपनी को आवेदन दिया था। बदले में जूनियर इंजीनियर ने 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

शिकायतकर्ता सूर्यकांत सोनोने निवासी पंचमूर्ति नगर ने लोकायुक्त पुलिस को बताया कि नलिया बाखल में उसका गोडाउन है। यहां उसे स्टीम मशीन का कारोबार करने के लिए 10 किलोवाट बिजली कनेक्शन की जरुरत है। इसके लिए उसने निर्धारित शुल्क 40 हजार रुपए जमा करा दिए थे।

पाटकर को पकड़ने गठित की गई टीम

लेकिन जूनियर इंजीनियर शैलेंद्र पाटकर ने 10 हजार रुपए की रिश्वत की मांग रखी। इसकी शिकायत सूर्यकांत ने लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय से की। एसपी सहाय ने गुरुवार को टीम गठित कर आरोपी जूनियर इंजीनियर पाटकर को रंगेहाथ पकड़ लिया।

पाटकर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7, के अंतर्गत कार्रवाई की गई। कार्रवाई करने वाली टीम में निरीक्षक रेनू अग्रवाल, निरीक्षक सचिन पटेरिया, प्रधान आरक्षक प्रमोद यादव, आरक्षक आशीष आर्य, आरक्षक चेतन परिहार, आरक्षक राकेश मिश्रा, आरक्षक कमलेश परिहार शामिल रहे।

Hot this week

भोपाल: रास्ता भटका 5 साल का मासूम, डायल-112 के जवानों ने परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में सोमवार देर रात...

भोपाल: खाना पसंद न आने पर रिटायर्ड स्पेशल डीजी और क्रिकेटर बेटे पर केस दर्ज

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में रसोइए से गाली-गलौज और...

भोपाल: शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से 8 साल तक दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​भोपाल। मिसरोद इलाके में एक महिला आरक्षक ने सुमित...

Topics

भोपाल: रास्ता भटका 5 साल का मासूम, डायल-112 के जवानों ने परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में सोमवार देर रात...

भोपाल: खाना पसंद न आने पर रिटायर्ड स्पेशल डीजी और क्रिकेटर बेटे पर केस दर्ज

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में रसोइए से गाली-गलौज और...

तेज रफ्तार बोलेरो का कहर: महिला की मौत, पति और मासूम बेटी घायल

​भोपाल। राजधानी में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे...

खेलते-खेलते पानी से भरे गड्ढे में गिरी मासूम, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल। कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के धोली खदान इलाके में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img