Saturday, August 15, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल में पति से अलग रह रही महिला से जबरन शारीरिक संबंध बनाए विरोध करने पर उसने जल्द ही शादी करने का वादा करा

भोपाल में पति से विवाद के बाद अलग रह रही महिला से ज्यादती का मामला सामने आया है। वारदात को आर्डिनेंस फैक्ट्री के एक कर्मचारी ने अंजाम दिया है। आरोपी ने पहली बार दोस्त के जन्मदिन की पार्टी का बहाना बनाकर महिला से एक फ्लैट में रेप किया था। इसके बाद शादी का झांसा देकर करीब एक साल तक रेप करता रहा। कोलार पुलिस ने रेप की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक कमलानगर क्षेत्र में रहने वाली 30 साल की महिला हाउस कीपिंग का काम करती है। आपसी अनबन के चलते वह पति से अलग रहती है और उनका भरण-पोषण का मामला कोर्ट में चल रहा है। महिला के पड़ोस में रहने वाली एक अन्य महिला के घर उसके भतीजे रवि गज्जाम का आना-जाना था। रवि आर्डिनेंस फैक्ट्री में काम करता है। महिला से उसकी जान-पहचान हो गई। दोनों में दोस्ती हुई और घनिष्ठता बढ़ गई।

मदद के बहाने बढ़ाई नजदीकी

रवि हमदर्दी दिखाकर महिला की छोटी-मोटी मदद करने लगा। इस बीच अगस्त 2024 में आरोपी ने व्ही मार्ट के पास कोलार के एक फ्लैट में दोस्त की जन्मदिन की पार्टी का बहाना बनाकर महिला को बुला लिया। लेकिन वहां कोई नहीं था। इस दौरान आरोपी रवि ने जबरन महिला से शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर उसने जल्द ही शादी करने का प्रलोभन दिया। इसके बाद से आरोपी लगातार महिला का शारीरिक शोषण करता रहा।

गर्भवती होने पर रिश्ता तोड़ा

पुलिस ने बताया कि घटना के कुछ माह बाद महिला को पांच माह का गर्भ होने की जानकारी डॉक्टर से मिली। पेट में गठान की समस्या के कारण महिला को गर्भ ठहरने की जानकारी बहुत देर से हुई। उसने रवि को बताया। मां से मिलाने के बहाने आरोपी ने उसे इटारसी बुला लिया। लेकिन आरोपी ने मां से न मिलाकर महिला को एक होटल में रखा और वहां भी उससे संबंध बनाए। बाद में उसने शादी करने से इनकार कर दिया।

Hot this week

डीआरआई की बड़ी कार्रवाई: भोपाल और ग्रेटर नोएडा में 7.1 करोड़ की ड्रग्स जब्त, लेडी तस्कर समेत 5 गिरफ्तार

​भोपाल/नई दिल्ली: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और ग्रेटर...

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img