Saturday, June 20, 2026
36 C
Bhopal

भोपाल में नाबालिग से दुष्कर्म

पिपलानी क्षेत्र में एक 28 वर्षीय युवक ने मिलने के बहाने बुलाकर नाबालिग से दुष्कर्म किया। साथ ही उसे धमकाकर बार-बार संबंध बनाता रहा। डरकर पीड़िता ने यह बात अपने स्वजनों से छुपाए रखी। पिछले दिनों उसकी तबीयत बिगड़ी और परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो उसके गर्भवती होने का खुलासा हुआ। नाबालिग ने तब पूरी घटना अपने स्वजनों को बताई, शिकायत पर पिपलानी थाना पुलिस ने केस दर्ज किया।

शिकायत होने के तत्काल बाद पुलिस ने तत्काल आरोपी की बाइक के जरिए लोकेशन तलाशी और सागर से गिरफ्तार किया। एसआई संतोष रघुवंशी के अनुसार 15 वर्षीय पीड़िता की मां करीब छह महीने पहले रायसेन रोड स्थित एक निर्माणाधीन भवन में काम करती थी। उसी भवन के सामने खानूगांव निवासी 28 वर्षीय सुरेंद्र रजक भी काम करता था। इस दौरान सुरेंद्र पीड़िता के संपर्क में आया। सुरेंद्र ने इंटरनेट मी़डिया के माध्यम से पीड़िता से संपर्क किया और फिर बीते मार्च को मिलने के लिए उसे बुलाया।

युवक ने पीड़िता से बनाए संबंध

उसने जंबूरी मैदान के पास नाबालिग से संबंध बनाए। इसके बाद भी आरोपी ने पीड़िता को मिलने के लिए कई बार दबाव डाला और दोनों मिले। वहीं चार दिन पहले जब पीड़िता का स्वास्थ्य बिगड़ा तो स्वजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने नाबालिग के गर्भवती होने की जानकारी दी। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के जरिए आरोपी सुरेंद्र की बाइक तक पहुंची, जिसके बाद उसकी लोकेशन सागर के पास जरूआखेड़ा चौकी क्षेत्र स्थित पैतृक गांव में मिली। पुलिस ने दबिश देकर शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Hot this week

जमीन के नाम पर दो भाइयों से 35 लाख की धोखाधड़ी, फर्जी एग्रीमेंट बनाकर की ठगी

​ग्वालियर। ठाटीपुर थाना क्षेत्र में जमीन बेचने के नाम...

सीमांकन और नामांतरण के बदले घूस मांग रही पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

​ग्वालियर। लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को तानसेन तहसील के...

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...

भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 2 लाख का माल बरामद

​भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img