Thursday, October 1, 2026
22.1 C
Bhopal

पत्नी ने गला घोंटकर पति की कर दी हत्या

इंदिरानगर के चांदन गांव में पति की पिटाई से परेशान होकर महिला ने गला घोंटकर पति की हत्या कर दी। घटना के बाद फरार होने की फिराक में बजरंग चौराहे पर पहुंची महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हत्या से दो दिन पहले महिला ने अपने बच्चों को भी सीतापुर स्थित गांव भेज दिया था।

सीतापुर के मछरेहटा स्थित मिरचौडी रामशाला निवासी 36 वर्षीय मौजी लाल निजी कंपनी में कर्मचारी थे और इंदिरा नगर के चांदन गांव में पत्नी सरोजनी, बेटे अंकुल और बेटी के साथ रहते थे। पुलिस के मुताबिक मौजी लाल शराब के लती थे। शुक्रवार देर रात नशे में धुत होकर घर पहुंचे।

इसके बाद पत्नी से उनका झगड़ा हुआ। कुछ देर बाद दोनों लोग सो गए। सुबह वह उठ कर कहीं चले गए। दोपहर में फिर नशे में धुत होकर घर पहुंचे। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) ए. विक्रम सिंह ने बताया कि दोपहर में दोनों के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हुआ।

इसके बाद दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इसी दौरान सरोजनी ने गला घोंटकर पति की हत्या कर दी। शोरगुल सुनकर पड़ोसी एकत्रित हो गए। इस बीच सरोजनी मौके से फरार हो गई। पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सरोजनी को बजरंग चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने मारपीट करने के बाद परेशान होने के चलते पति की हत्या करने की बात कही है।

कुछ दिन पहले मौजी ने तोड़ा था पत्नी का मोबाइल

घटना की सूचना पर मौजी का बेटा अंकुल अन्य परिवारजन के साथ सीतापुर से पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा। उसने बताया कि कुछ दिन पहले पापा और मम्मी के बीच मारपीट हुई थी। किसी बात को लेकर पापा ने उनका मोबाइल भी सिलबट्टे से तोड़ दिया था।

दो दिन पहले मां ने अंकुल और उसकी बहन को मौसी रोली के घर भेज दिया था। एसीपी ने बताया कि मामले में फिलहाल किसी अन्य की संलिप्तता नहीं मिली है। विभिन्न पहलुओं पर जांच जारी है।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img