Wednesday, April 1, 2026
32.6 C
Bhopal

भोपाल में सरकारी बाबू को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा

भोपाल में अनुसूचित जाति विकास कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड वन के बाबू को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा। जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने ये कार्रवाई की।

आरोपी बाबू जीवन लाल बरार ने छिंदवाड़ा में सहायक ग्रेड 2 में पदस्थ उषा दाभीरकर के जाति प्रमाण पत्र की जांच को दबाने के लिए 5 लाख रुपए मांगे थे।

इसकी पहली किश्त लेकर आरोपी ने अपने घर जी-1 प्रशासनिक अकादमी के सामने पंचशील नगर भोपाल बुलाया था।

जाति प्रमाण पत्र की चल रही थी जांच वाणिज्य कर कार्यालय छिंदवाड़ा में सहायक ग्रेड 2 में पदस्थ उषा दाभीरकर की जाति प्रमाण पत्र को लेकर कुछ समस्या थी। इसकी जांच कार्यालय आयुक्त अनुसूचित जाति विकास विभाग राजीव गांधी भवन भोपाल द्वारा की जा रही थी। उषा दाभीरकार की नौकरी 2 साल की बची थी। वरिष्ठ अधिकारियों से जांच दबाकर रखने के लिए आरोपी रिश्वत की डिमांड कर रहा था।

कहा- मामला अफसरों तक नहीं पहुंचेगा जांच से बचने के लिए जीवन लाल बरार ने उषा से 5 लाख रुपए की डिमांड की। उसने यह भी आश्वासन दिया कि जांच पत्र अधिकारियों तक नहीं पहुंच पाएगा, लेकिन इसके लिए रुपए देने होंगे। उषा ने रिश्वत की राशि कम करने को कही। लेकिन, जीवन लाल नहीं माना।

लोकायुक्त की जांच में शिकायत सही निकली परेशान होकर उषा ने जबलपुर लोकायुक्त एसपी अंजुलता पटले से मामले की शिकायत कर दी। जांच पर रिश्वत की बात सही पाई गई। इसके बाद जबलपुर लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई के लिए टीम गठित की गई। लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम1988 (संशोधन) 2018 की धारा 7,13 (1) B ,13 (2) के अंतर्गत कार्रवाई की।

Hot this week

शादी का झांसा देकर छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में इंदौर की...

भोपाल: चाय कारोबारी की हत्या के आरोपी आसिफ ‘बम’ का शॉर्ट एनकाउंटर, शहर में तनाव

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में चाय कारोबारी...

फर्जी कागजातों पर बेचा फ्लैट, 29 लाख की धोखाधड़ी में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी के...

1.5 लाख की रिश्वत लेते CGST के असिस्टेंट कमिश्नर गिरफ्तार, CBI की बड़ी कार्रवाई

​रतलाम। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की भोपाल टीम ने...

Topics

शादी का झांसा देकर छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में इंदौर की...

फर्जी कागजातों पर बेचा फ्लैट, 29 लाख की धोखाधड़ी में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी के...

भोपाल के 40 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बत्ती

​भोपाल। राजधानी के करीब 40 रहवासी इलाकों में बुधवार...

भोपाल: कोहेफिजा में मार्बल घिसाई के दौरान मजदूर की करंट लगने से मौत

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में मंगलवार दोपहर...

किन्नरों का आतंक, घर में घुसकर अभद्रता और वसूली के आरोप

​इंदौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में किन्नरों द्वारा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img