Thursday, August 13, 2026
24.1 C
Bhopal

बहू ने दो जेठ पर गैंगरेप का आरोप लगाया

ग्वालियर में एक 25 साल की महिला ने अपने दो जेठ पर बार-बार गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि उसके पति की तबीयत खराब रहती है। वह इलाज के लिए 20-20 दिन घर से बाहर ‘हुसैन टेकरी शरीफ जावरा (रतलाम)’ जाते हैं। ऐसे में जेठ दुष्कर्म करते थे।

विरोध करने पर 10 माह की बेटी की हत्या की धमकी देते। आरोपी कहते थे कि किसी ने बताया है कि ऐसा करने से तुम्हारा पति जल्दी ठीक हो जाएगा। जब महिला ने अपने पति को बताया तो उसने कहा कि मैं ठीक हो रहा हूं तो तुम्हें क्या दिक्कत है?

घटना डबरा के जंगीपुरा क्षेत्र में 10 जनवरी से 25 मई 2025 के बीच की है। रविवार को महिला थाने पहुंची और दोनों जेठ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में दोनों ने आरोपों को झूठा बताया।

डबरा के युवक से मई 2025 में हुआ था निकाह

डबरा में रहने वाली पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत की है। पीड़िता ने बताया कि उसका निकाह 5 मई 2023 को डबरा निवासी एक युवक के साथ हुआ था। निकाह के एक साल तक मैं अपनी ससुराल में ठीक से रही। उसके बाद मेरे पति का स्वास्थ खराब होने की वजह से वह जावरा (रतलाम) चले गए।

पति के बाहर जाते ही दोनों जेठ कमरे में आए पति जावरा गए थे, तभी 10 जनवरी की रात 1 बजे मंझला जेठ कमरे में आ गया और दुष्कर्म किया। मैंने विरोध किया, तो उसने मेरे पास सो रही 10 महीने की बेटी की हत्या की धमकी दी। मंझले जेठ के जाते ही बड़ा जेठ कमरे में आया और दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक कमरे के दरवाजे पर कूलर लगा था, इसलिए दरवाजा बंद नहीं था। इसी का फायदा उठाकर दोनों जेठ कमरे में आए थे।

पति के घर लौटने पर बताया तो उसने पीटा पीड़िता ने बताया कि फरवरी 2025 में पति जावरा से घर वापस आया तो मैंने उसे सारी बात बताई। पति ने मेरी बात झूठ मानते हुए मारपीट की। उसके बाद 23 फरवरी 2025 के बाद हम जंगीपुर वाले घर से बाजार वाले घर पर रहने लगे। वहां भी जब पति घर पर नहीं होते थे तो जेठ आते और दुष्कर्म करते थे।

मायके में आकर रहने लगी, परिजनों को बताया ऐसे हालात में पीड़िता अपने मायके आ गई। यहां पति लेने आया तो उसने जाने से मना कर दिया। परिजन ने कारण पूछा तो उसने आपबीती सुनाई। इसके बाद मायके वालों ने समाज व परिवार के लोगों को बैठाकर पंचायत बुलाई, लेकिन पीड़िता के ससुराल पक्ष से कोई नहीं आया। इसके बाद परिवार के साथ ग्वालियर महिला थाने जाकर केस दर्ज कराया।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img