भोपाल के करीब 25 इलाकों में रविवार को 2 से 5 घंटे तक बिजली कटौती होगी। ऐसे में बिजली संबंधित जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े।
इन इलाकों में पड़ेगा असर
- सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक विद्या नगर सी-डी सेक्टर, भारत पेट्रोलियम कॉलोनी एवं आसपास।
- सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक लालघाटी, बरेला गांव, कोहेफिजा रोड, पारस सिटी, जीआरपी कॉलोनी, शंकर नगर, बीडीए कॉम्पलेक्स, 7 नंबर स्टॉप एवं आसपास।
- सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक शबरी नगर एवं आसपास के इलाके।
- सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक ओम नगर, सावन नगर, हलालपुर बस स्टैंड, बैरागढ़ रोड, आरके रेजीडेंसी, सिटी वॉक, पीलिया मोहल्ला, सिद्धी विनायक एवं आसपास।




