Wednesday, August 12, 2026
22.1 C
Bhopal

युवती को शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म किया

ग्वालियर में एक युवती से युवक ने दोस्ती की फिर दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। प्यार के इजहार के साथ-साथ हमेशा साथ रहने और शादी करने की कसमें भी खाईं। इसके बाद युवक ने एक दिन युवती के घर पहुंचकर उससे शारीरिक संबंध भी स्थापित कर लिए। इतना ही नहीं जॉब के लिए इंटरव्यू, कॉम्पिटिशन एग्जाम देने की कहकर उसे अपने साथ दिल्ली, नोएडा, मथुरा, आगरा, उज्जैन ले जाकर अलग-अलग स्थान पर कई बार शारीरिक शोषण किया। जब युवती की दिल्ली में जॉब लगी तो आरोपी ने उसे नहाते समय न्यूड होकर वीडियो कॉल करने के लिए कहा। जब युवती ने ऐसा किया तो आरोपी ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। घटना 24 अप्रैल 2024 से 28 अक्टूबर 2025 तक की है। जब वीडियो से बदनामी हुई तो पीड़ित अपनी मौसी के साथ इंदरगंज थाना पहुंची और शिकायत की। बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

राजस्थान धौलपुर के कोटरा गांव निवासी 19 वर्षीय युवती पिछले दो साल से ग्वालियर में इंदरगंज थाना स्थित खल्लासी पुरा में किराए पर रूम लेकर रह रही है। युवती कॉम्पिटिशन एग्जाम दे रही है, जबकि जॉब भी करती है। साल 2024 में छात्रा की पहचान एक कार्यक्रम में गोविंद पुत्र भूरे पाल निवासी धनेला नूराबाद मुरैना से हुई थी। पहली ही नजर में दोनों ने एक दूसरे को पसंद कर लिया था। इसके बाद एक दूसरे के मोबाइल नंबर एक्सचेंज किए। कुछ ही दिन में दोस्ती गहरी हुई और गोविंद ने युवती से कहा कि वह शादी करेगा तो सिर्फ उससे। 24 अप्रैल 2024 को जब युवती घर पर अकेली थी तो गोविंद पहुंचा और यहां उसके साथ शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए।

कई शहरों में घुमाने ले गए बार-बार किया शारीरिक शोषण इसके बाद आरोपी, युवती को परीक्षा या जॉब के लिए इंटरव्यू दिलाने के नाम पर दिल्ली, नोएडा, मथुरा, आगरा व उज्जैन ले गया। यहां होटल में रखकर कई बार शारीरिक शोषण किया। लगातर वह अलग-अलग स्थानों पर दुष्कर्म करता रहा है।

नहाते में वीडियो कॉल कर किया अश्लील वीडियो शूट कुछ दिन पहले जब युवती की दिल्ली में जॉब थी तो आरोपी ने उसे कॉल किया और वादा किया कि वह नहाते में उसे वीडियो कॉल करे। युवती ने नहाते में वीडियो कॉल किया तो आरोपी ने उसका पूरा न्यूड वीडियो शूट कर लिया। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करने लगा। युवती ने विरोध किया तो उसके अश्लील वीडियो सोशल मीडिया व युवती के फैमिली ग्रुप पर शेयर कर दिए।

मौसी के बाद पहुंचा वीडियो हुआ खुलासा घटना का पता उस समय लगा जब युवती की मौसी के पास उसका यह अश्लील वीडियो पहुंचा। इसके बाद पीड़िता ने गोविंद से इसका विरोध किया तो वह धमकाने लगा। परेशान युवती ने मंगलवार रात इंदरगंज थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की है। पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व वीडियो वायरल करने पर आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इसके बाद बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Hot this week

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

Topics

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img