Sunday, September 27, 2026
27.5 C
Bhopal

माखनलाल यूनिवर्सिटी में तीसरी मंजिल से गिरा स्टूडेंट

भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय में गुरुवार सुबह एक छात्र तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। बताया जा रहा है कि उसका पैर फिसल गया था। हादसे के बाद कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई।

स्टाफ ने उसे फौरन गीतांजलि अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक छात्र दिव्यांश को सिर, सीने और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

गिरने की आवाज सुनकर पहुंचे छात्र और स्टाफ घायल छा दिव्यांश चौकसे मूल रूप से रायसेन जिले का रहने वाला है। वह मास्टर इन मास कम्युनिकेशन के पहले सेमेस्टर का छात्र है। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे क्लास से ब्रेक लेकर वह बालकनी की ओर गया था। गिरने की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद स्टूडेंट्स और स्टाफ मौके पर पहुंचे।

तीसरे फ्लोर की जिस बालकनी से दिव्यांश गिरा, वहां करीब साढ़े तीन फीट की स्टील रेलिंग हैं। घटना स्थल से कुछ दूरी पर सीसीटीवी कैमरे हैं। पुलिस फुटेज खंगाल रही है।

‘NCERT ज्ञान’ नाम से इंस्टाग्राम पर अकाउंट

दिव्यांश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। ‘NCERT ज्ञान’ नाम से इंस्टाग्राम पर उसका अकाउंट है। इसमें पांच लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। रातीबड़ थाना प्रभारी रासबिहारी शर्मा ने कहा कि छात्र का पैर फिसलने से हादसा हो सकता है। वहीं, साथी छात्रों का कहना है कि यह हादसा दुर्घटनावश हुआ है। आत्महत्या जैसी कोई बात नहीं है।

Hot this week

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img