Sunday, April 5, 2026
25.1 C
Bhopal

घर में दंपती करवा रहा था देह व्यापार

रतलाम के अलकापुरी क्षेत्र में रविवार शाम एक मकान पर पुलिस ने दबिश देकर देह व्यापार में लिप्त एक दंपती को पकड़ा है। घर में से एक पश्चिम बंगाल की लड़की भी मिली है। जो कि पांच दिन पूर्व दिल्ली से रतलाम आई थी। घर से आपत्तिजनक पैकेट भी मिले है।

थाना औद्योगिक क्षेत्र को अलकापुरी क्षेत्र में एक मकान में देह व्यापार की सूचना मिली थी। पुलिस ने एक युवक को ग्राहक बनाकर भेजा। साथ में उसे कुछ रुपए भी दिए। जिसके नंबर पुलिस ने पहले से नोट कर लिए। युवक ने मकान पर जाकर घर में मौजूद व्यक्ति को रुपए दिए। उसे कुछ देर बैठने का बोला। देह व्यापार की आशंका कंफर्म होते ही युवक ने तुरंत पुलिस को सूचना की।

सूचना पर महिला थाना प्रभारी रेखा चौधरी, थाना औद्योगिक प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी, सब इंस्पेक्टर ध्यानवीर सोलंकी, कॉन्स्टेबल पवन मेहता, महिला कॉन्स्टेबल टीना समेत अन्य मौके पर पहुंचे।

दंपती और एक युवती मिली

पुलिस ने घर में दबिश दी तो अंदर से पति-पत्नी व एक युवती मिली। घर में तलाशी ली तो दो अलग-अलग कमरो में बैड लगा रखे थे। बैड के नीचे से आपत्तिजनक पैकेट समेत अन्य सामग्री मिली। पुलिस तीनों को थाने लेकर आई और पूछताछ की।

दंपती करवा रहे थे देह व्यापार

पूछताछ में सामने आया कि मकान में अशोक कुमार (48) पिता कमल कुमार आडवानी व इसकी पत्नी सविता आडवानी (41) रहते है। इनके आधार कार्ड जांचे तो इनका पता मकान नंबर 2 डी ब्लॉक जवाहर नगर लिखा था। पूर्व में यह दोनों टीआईटी रोड पर रहते थे। यह दोनों देह व्यापार संचालित करवाते है। मौके से जो लड़की मिली है वह 21 साल की है। जो कि हावड़ा ब्रिज कोलकाता की रहने वाली है। युवती रतलाम कैसे आई, इस बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है।

थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने दंपती समेत युवती के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार की बीएनएस की धारा 143(4) के तहत केस दर्ज किया है।

सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने बताया देह व्यापार की सूचना पर ग्राहक बनाकर भेजा गया। मौके से दंपती समेत एक पश्चिम बंगाल की युवती मिली है। घर में से आपत्तिजनक चीजें भी मिली हैं। तीनों से पूछताछ की जा रही है। दंपती के मोबाइल से कुछ लड़कियों के फोटो मिले हैं। सारे तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है।

Hot this week

रात 11 बजते ही सड़कों पर उतरी पुलिस: एसीपी ने खुद बंद कराए बार और क्लब

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एम.पी. नगर में...

दहेज प्रताड़ना: इलाज के अभाव में विवाहिता की मौत, पति समेत तीन पर केस दर्ज

​इंदौर। एमजी रोड थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की...

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...

फेसबुक पर ‘विदेशी महिला’ से दोस्ती पड़ी महंगी, रिटायर्ड अधिकारी से 10 लाख की ठगी

​इंदौर। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना...

Topics

रात 11 बजते ही सड़कों पर उतरी पुलिस: एसीपी ने खुद बंद कराए बार और क्लब

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एम.पी. नगर में...

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img