Friday, October 9, 2026
34.1 C
Bhopal

भोपाल में मकर संक्रांति पर लोकल हॉलिडे

भोपाल में 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर लोकल हॉलिडे रहेगा। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के प्रस्ताव को सामान्य प्रशासन विभाग ने मंजूरी दे दी है। इसके अलावा अनंत चतुर्दशी, महानवमी और भोपाल गैस त्रासदी पर भी छुट्‌टी रहेगी। साल में कुल 4 सामान्य अवकाश रहेंगे।

स्थानीय अवकाश से 30 हजार से ज्यादा सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। बता दें कि कलेक्टर सिंह ने मकर संक्रांति के अलावा 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी, 19 अक्टूबर को महानवमी और भोपाल गैस त्रासदी बरसी दिवस (केवल भोपाल शहर के लिए) पर 3 दिसंबर को भी स्थानीय अवकाश का प्रस्ताव शासन को भेजा था। सोमवार को इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।

भोपाल में साल भर में 4 अवकाश भोपाल में सालभर में कुल 4 लोकल हॉलिडे रहते हैं। साल 2025 में मकर संक्रांति पर 14 जनवरी, रंगपंचमी पर 19 मार्च, गणेश चतुर्थी पर 27 अगस्त और भोपाल गैस त्रासदी बरसी दिवस पर (केवल भोपाल शहर के लिए) 3 दिसंबर को स्थानीय अवकाश घोषित किए गए थे।

इस बार रंगपंचमी-गणेश चतुर्थी की जगह अनंत चर्तुदशी और महानवमी पर अवकाश रहेगा। हालांकि, पिछले साल महानवमी 1 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में सरकार ने स्थानीय अवकाश घोषित कर दिया था। इसके चलते एक अवकाश बच गया था।

लगातार छुट्टियां मिलेंगी मकर संक्रांति बुधवार को है, लेकिन अनंत चर्तुदर्शी शुक्रवार को आएगी। वहीं, महानवमी सोमवार को है। ऐसे में स्थानीय अवकाश होने से कर्मचारियों को लगातार तीन दिन की छुट्‌टी मिल जाएगी।

Hot this week

मुंबई की युवती को इंदौर बुलाकर होटल में दुष्कर्म, नंबर ब्लॉक कर भागा आरोपी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के...

होमवर्क न करने पर पांचवीं के छात्र की पिटाई, कोचिंग संचालक पर एफआईआर

​भोपाल: राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में होमवर्क पूरा न...

Topics

मुंबई की युवती को इंदौर बुलाकर होटल में दुष्कर्म, नंबर ब्लॉक कर भागा आरोपी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के...

होमवर्क न करने पर पांचवीं के छात्र की पिटाई, कोचिंग संचालक पर एफआईआर

​भोपाल: राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में होमवर्क पूरा न...

BDA भूखंड घोटाला: रिटायर्ड IB अधिकारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

​भोपाल: शाहपुरा थाना पुलिस ने भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) की...

रोड पर बिना इंडिकेटर वाहन खड़ा करना पड़ा भारी, अदालत ने सुनाई 2 साल की सजा

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में लापरवाहीपूर्वक सड़क पर वाहन...

प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बरखेड़ी इलाके में 19 वर्षीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img