Monday, June 29, 2026
25.2 C
Bhopal

महावीर शुक्ला हत्याकांड के 2 फरार आरोपी गिरफ्तार

मुरैना की पोरसा थाना पुलिस ने बहुचर्चित महावीर शुक्ला हत्याकांड में फरार चल रहे शेष दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की अपाचे बाइक भी बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अवनीश तोमर और सुनहरी तोमर (निवासी मिरघान) के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में तीन अन्य आरोपियों और एक बाल अपचारी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

घटना 6 नवंबर की है। पोरसा थाना क्षेत्र के पचपेड़ा एनएच-552 पर महावीर शुक्ला की फिल्मी अंदाज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। महावीर शुक्ला अंबाह जेल में बंद अपने बेटे शिवा शुक्ला से मुलाकात कर लौट रहे थे। तभी बाइक और स्कॉर्पियो गाड़ी से आए 6 हमलावरों ने घेरकर उन्हें गोली मार दी थी। अब पकड़े गए आरोपियों ने ही अपाचे बाइक से महावीर शुक्ला की रेकी की थी।

पिता और चाचा की मौत का बदला लिया

जांच में सामने आया कि यह हत्या बदले की भावना से की गई थी। दरअसल, मृतक महावीर शुक्ला के बेटे शिवा ने एक साल पहले इस हत्याकांड में शामिल बाल अपचारी के पिता बंटी भदौरिया और चाचा भोला भदौरिया की गोली मारकर हत्या कर दी थी। तभी से आरोपी इस दोहरी हत्या का बदला लेने की फिराक में थे और लगातार महावीर शुक्ला की रेकी कर रहे थे।

सभी आरोपी सलाखों के पीछे

पोरसा थाना प्रभारी दिनेश कुशवाह ने बताया कि महावीर शुक्ला की हत्या में फरार चल रहे शेष दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस कार्रवाई के साथ ही अब हत्याकांड में शामिल सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। चार आरोपियों को पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है।

Hot this week

भोपाल: रास्ता भटका 5 साल का मासूम, डायल-112 के जवानों ने परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में सोमवार देर रात...

भोपाल: खाना पसंद न आने पर रिटायर्ड स्पेशल डीजी और क्रिकेटर बेटे पर केस दर्ज

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में रसोइए से गाली-गलौज और...

भोपाल: शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से 8 साल तक दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​भोपाल। मिसरोद इलाके में एक महिला आरक्षक ने सुमित...

Topics

भोपाल: रास्ता भटका 5 साल का मासूम, डायल-112 के जवानों ने परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में सोमवार देर रात...

भोपाल: खाना पसंद न आने पर रिटायर्ड स्पेशल डीजी और क्रिकेटर बेटे पर केस दर्ज

​भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में रसोइए से गाली-गलौज और...

तेज रफ्तार बोलेरो का कहर: महिला की मौत, पति और मासूम बेटी घायल

​भोपाल। राजधानी में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे...

खेलते-खेलते पानी से भरे गड्ढे में गिरी मासूम, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल। कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के धोली खदान इलाके में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img