Friday, October 9, 2026
34.1 C
Bhopal

हेड कॉन्स्टेबल के घर से 20 लाख के गहने चोरी

भरतपुर में हेड कॉन्स्टेबल के घर में चोरी हो गई। घटना के समय वे घर में ही सो रहे थे।

देर रात चोर घर में घुसे और सोने- चांदी के करीब 20 लाख की ज्वेलरी लेकर फरार हो गए। साथ ही हेड कॉन्स्टेबल की घर में रखी लाइसेंसी रिवॉल्वर और 20 कारतूस भी लेकर भागे, हालांकि रिवॉल्वर घर के बाहर ही फेंक गए।

मामला भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र के घड़ी जालिम सिंह गांव का है। गांव में रहने वाले बलजीत सिंह राजस्थान पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल है, जिनकी पोस्टिंग भरतपुर पुलिस लाइन में है।

परिवार घर में सो रहा था, उठे तो सामान बिखरा हुआ था बलजीत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बलजीत के अनुसार- उनका परिवार घर में सो रहा था। सुबह करीब 4 बजे उठे तो देखा घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है।

घर के एक कमरे में रखी गोदरेज की अलमारी से सोने- चांदी के गहने, कैश और लाइसेंसी रिवॉल्वर के साथ 10 कारतूस गायब हैं। इसके बाद घर के बाहर जाकर देखा तो रिवॉल्वर पड़ी मिली।

इसके बाद बलजीत ने सेवर पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर DST टीम और सेवर पुलिस पहुंची। आकलन करने पर पता चला कि करीब 20 लाख के गहने चोरी हुए हैं। इनमें 1 सोने की चैन, 5 अंगूठी, 5 नाक के कांटे, 4 कान की बाली, 1 झुमकी, 1 चांदी की कौंधनी, 10 जोड़ी चांदी की पायल, 7 हजार कैश शामिल है।

कारतूस और लाइसेंसी रिवॉल्वर भी ले गए बलजीत ने बताया कि पुलिस में होने के कारण उनके घर में लाइसेंसी रिवॉल्वर और कारतूस भी रखे थे। चोर दस कारतूस और रिवॉल्वर ले गए। हालांकि जब जांच की तो रिवॉल्वर तो घर के बाहर ही मिल गई, लेकिन चोर कारतूस अपने साथ ले गए।

थानाधिकारी बोले- जांच शुरू कर दी है सेवर थाना अधिकारी सतीश भारद्वाज ने बताया- घड़ी जालिम सिंह गांव में चोरी की सूचना मिली थी। मौके पर टीम पहुंची। अभी तक पीड़ित की तरफ से शिकायत नहीं दी गई है। हालांकि प्रारंभिक सूचना के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

Hot this week

मुंबई की युवती को इंदौर बुलाकर होटल में दुष्कर्म, नंबर ब्लॉक कर भागा आरोपी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के...

Topics

मुंबई की युवती को इंदौर बुलाकर होटल में दुष्कर्म, नंबर ब्लॉक कर भागा आरोपी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के...

होमवर्क न करने पर पांचवीं के छात्र की पिटाई, कोचिंग संचालक पर एफआईआर

​भोपाल: राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में होमवर्क पूरा न...

BDA भूखंड घोटाला: रिटायर्ड IB अधिकारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

​भोपाल: शाहपुरा थाना पुलिस ने भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img