Sunday, November 15, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल: रंभा नगर में ‘घूरने’ पर विवाद, युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

​भोपाल। राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र स्थित रंभा नगर में सोमवार देर रात मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। सिर्फ ‘घूरने’ की बात को लेकर छह लोगों ने मिलकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर रूप से घायल युवक का हमीदिया अस्पताल में इलाज जारी है

​क्या है पूरा मामला?

​पुलिस के अनुसार, रंभा नगर निवासी गुलफाम (31), जो पेशे से लेडीज टेलर है, का रविवार रात पड़ोसी साजिद मौलाना से घूरने की बात पर विवाद हुआ था। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात जब गुलफाम अपने घर लौट रहा था, तब साजिद और उसके बेटे ने उसे रास्ते में रोक लिया।

​6 लोगों ने मिलकर घेरा

​बहस बढ़ते ही साजिद के भाई शाहजाद, उसके बेटे और दो अन्य युवकों (साहिल और बिलाल) ने भी गुलफाम पर हमला बोल दिया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने चाकू निकालकर गुलफाम के पेट और हाथ पर तीन गहरे वार किए। युवक को लहूलुहान हालत में सड़क पर छोड़कर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

​पुलिस कार्रवाई: परिजनों की सूचना पर गौतम नगर पुलिस ने साजिद, शाहजाद, साहिल, बिलाल और अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

Hot this week

अमूल और सांची के बाद मदर डेयरी का दूध भी महंगा, 2 से 4 रुपए तक बढ़े दाम

​भोपाल। अमूल और सांची के बाद अब मदर डेयरी...

भोपाल में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए...

होटल में पकड़े जाने के डर से टीन शेड पर कूदे युवक-युवती, फर्जी आईडी पर बुक किया था कमरा

​भोपाल। ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित हिमतारा होटल में हिंदू...

दीपावली मनाने गांव गए बिल्डर के सूने मकान में बड़ी चोरी, 33.45 लाख का माल ले उड़े नकाबपोश

भोपाल। एयरपोर्ट रोड स्थित इंद्र विहार कॉलोनी में चोरों...

Topics

भोपाल में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए...

होटल में पकड़े जाने के डर से टीन शेड पर कूदे युवक-युवती, फर्जी आईडी पर बुक किया था कमरा

​भोपाल। ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित हिमतारा होटल में हिंदू...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img