Sunday, September 27, 2026
27.5 C
Bhopal

लोक भवन के सामने पाइपलाइन दूसरे दिन भी नहीं सुधरी, आधे शहर में जल संकट

​भोपाल। राजधानी के अति संवेदनशील क्षेत्र लोक भवन (राज भवन) के सामने मंगलवार को फूटी मुख्य पाइपलाइन 30 घंटे बाद भी दुरुस्त नहीं हो सकी है। नगर निगम की सुस्त कार्यप्रणाली का खामियाजा बुधवार को शहर के हजारों नागरिकों को भुगतना पड़ा। पाइपलाइन की मरम्मत न होने से 74 बंगला, पत्रकार कॉलोनी, लिंक रोड नंबर-3 और जहांगीराबाद जैसे प्रमुख इलाकों में पानी की सप्लाई ठप रही।

​यातायात हुआ प्रभावित, लोग हुए परेशान

मरम्मत कार्य के चलते मछलीघर तिराहे से ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। मिंटो हॉल की ओर जाने वाले वाहन चालकों को लंबा चक्कर काटकर बाणगंगा या रोशनपुरा चौराहे से होकर जाना पड़ा। सड़क पर लाखों लीटर पानी बहने से डामर की परत भी उखड़ गई है, जिससे रास्ते की हालत खराब हो गई।

​जटिल बना सुधार कार्य

निगम अधिकारियों का कहना है कि पाइपलाइन की बनावट जटिल होने के कारण वेल्डिंग और सुधार में अधिक समय लग रहा है। हालांकि, इतने महत्वपूर्ण वीवीआईपी क्षेत्र में इतनी लंबी देरी ने निगम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

​”सुधार कार्य जारी है, पाइपलाइन की स्थिति थोड़ी पेचीदा है। उम्मीद है कि देर रात तक काम पूरा कर लिया जाएगा और जल्द ही जलापूर्ति सामान्य होगी।”

— गौरव परमार, सहायक यंत्री, जोन-7

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img