Thursday, August 13, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल: सुसाइड की धमकी देकर इंजीनियर ने छात्रा से किया रेप, गिरफ्तार

राजधानी के अशोका गार्डन इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक डेटा इंजीनियर ने सुसाइड का ड्रामा रचकर अपनी प्रेमिका को कमरे पर बुलाया और फिर अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शादी में हुई थी मुलाकात

निशातपुरा निवासी 23 वर्षीय पीड़िता बीकॉम फाइनल ईयर की छात्रा है। जून 2025 में अपने भाई की शादी के दौरान उसकी मुलाकात आरोपी मोहम्मद आकिब खान से हुई थी। बातचीत के बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई।

वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल

अगस्त 2025 में जब छात्रा ने आकिब से दूरी बनानी शुरू की, तो उसने वीडियो कॉल पर गले में फंदा डालकर आत्महत्या की धमकी दी। घबराकर छात्रा उसके कमरे पर पहुंची, जहां आरोपी ने दुष्कर्म किया और छिपकर उसका वीडियो बना लिया। इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी पिछले कई महीनों से पीड़िता का यौन शोषण कर रहा था।

आरोपी सलाखों के पीछे

एसआई विजय भामरे के अनुसार, प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने रविवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार सुबह आरोपी इंजीनियर को दबोच लिया। मामले की जांच जारी है।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img