Monday, September 28, 2026
29.8 C
Bhopal

भोपाल: सुसाइड की धमकी देकर इंजीनियर ने छात्रा से किया रेप, गिरफ्तार

​राजधानी के अशोका गार्डन इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक डेटा इंजीनियर ने सुसाइड का ड्रामा रचकर अपनी प्रेमिका को कमरे पर बुलाया और फिर अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

​शादी में हुई थी मुलाकात

निशातपुरा निवासी 23 वर्षीय पीड़िता बीकॉम फाइनल ईयर की छात्रा है। जून 2025 में अपने भाई की शादी के दौरान उसकी मुलाकात आरोपी मोहम्मद आकिब खान से हुई थी। बातचीत के बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई।

​वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल

अगस्त 2025 में जब छात्रा ने आकिब से दूरी बनानी शुरू की, तो उसने वीडियो कॉल पर गले में फंदा डालकर आत्महत्या की धमकी दी। घबराकर छात्रा उसके कमरे पर पहुंची, जहां आरोपी ने दुष्कर्म किया और छिपकर उसका वीडियो बना लिया। इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी पिछले कई महीनों से पीड़िता का यौन शोषण कर रहा था।

​आरोपी सलाखों के पीछे

एसआई विजय भामरे के अनुसार, प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने रविवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार सुबह आरोपी इंजीनियर को दबोच लिया। मामले की जांच जारी है।

Hot this week

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img