Thursday, August 13, 2026
24.1 C
Bhopal

अगरबत्ती कारखाने में भीषण आग, लाखों का सामान खाक

इंदौर। शहर के हम्माल कॉलोनी इलाके में सोमवार तड़के एक अगरबत्ती कारखाने और गोदाम में भीषण आग लग गई। सुबह करीब 5 बजे लगी इस आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

ढाई घंटे चली मशक्कत

​फायर ब्रिगेड को सुबह सूचना मिलते ही तीन दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। आग इतनी तेजी से फैली कि उसकी लपटें और काला धुआं काफी दूर से ही दिखाई दे रहा था। घबराए लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। दमकल कर्मियों ने करीब 75 हजार लीटर पानी की मदद से ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

भारी नुकसान का अनुमान

​कारखाने का संचालन मेहुल जैन द्वारा किया जा रहा था। आग में कारखाने के अंदर रखीं मशीनें, केमिकल, कच्चा माल और तैयार अगरबत्तियों का स्टॉक पूरी तरह जलकर राख हो गया। टीन शेड भी आग की तपिश से क्षतिग्रस्त हो गया है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img