Monday, September 28, 2026
29.8 C
Bhopal

शराबी पोते की हैवानियत: दादी के हाथ को दांतों से काटा, हड्डी तक दिखी

​ग्वालियर शहर के इंदरगंज थाना क्षेत्र के खल्लासीपुरा में रविवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक कलयुगी पोते ने शराब के नशे में अपनी 70 वर्षीय दादी पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने अपनी दादी के हाथ को दांतों से इतनी बुरी तरह काटा कि उनके हाथ का मांस निकल आया और हड्डी तक दिखाई देने लगी।

​क्या है पूरा मामला? जानकारी के अनुसार, खल्लासीपुरा निवासी बुजुर्ग कलावती श्रीवास अपने छोटे बेटे विनोद और बहू चेतना के साथ रहती हैं। घर की ऊपरी मंजिल पर उनका 22 वर्षीय पोता मनीष श्रीवास रहता है। रविवार रात मनीष शराब के नशे में धुत होकर घर पहुँचा और बिना किसी बात के परिजनों से झगड़ने लगा।

  • ​विवाद: मनीष ने पहले अपने चाचा विनोद और फिर बीच-बचाव करने आई चाची चेतना के साथ मारपीट की।
  • ​हमला: जब दादी कलावती अपने बेटे-बहू को बचाने पहुँचीं, तो आरोपी ने उन पर हमला कर दिया और उनके हाथ को बुरी तरह चबा लिया।

​पुलिस की कार्रवाई घटना के बाद घायल वृद्धा को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इंदरगंज थाना प्रभारी दीप्ति सिंह तोमर ने बताया कि आरोपी मनीष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

Hot this week

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img