Thursday, August 13, 2026
26.1 C
Bhopal

आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन; जमीन में छिपा 1400 किलो लहान नष्ट, एक गिरफ्तार

ग्वालियर। जिले में अवैध शराब के सिंडिकेट पर प्रहार करते हुए आबकारी विभाग ने रविवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। विभाग की टीम ने हस्तिनापुर, मोहनपुर कंजर डेरा और डबरा के इलाकों में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब और उसे बनाने की सामग्री बरामद की है।

जमीन खोदकर निकाला ‘जहर’

कार्रवाई के दौरान मोहनपुर कंजर डेरा में टीम उस समय हैरान रह गई जब जमीन के भीतर गड्ढों में छिपाकर रखा गया करीब 1400 किलोग्राम गुड़-लहान बरामद हुआ। विभाग ने इस कच्ची सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया। वहीं, हस्तिनापुर के सोनकर गांव में योगेंद्र गुर्जर के ठिकाने से भारी मात्रा में देसी मसाला और प्लेन शराब जब्त की गई।

लाखों की शराब जब्त, आरोपी सलाखों के पीछे

डबरा क्षेत्र में भी टीम ने पंकज बलवानी के ठिकाने पर दबिश देकर कुल 96.375 बल्क लीटर देसी व विदेशी शराब बरामद की। आबकारी विभाग के मुताबिक:

  • कुल जब्ती: 96 लीटर शराब और 1400 किलो लहान।
  • अनुमानित कीमत: लगभग 2.55 लाख रुपये।
  • गिरफ्तारी: एक आरोपी को हिरासत में लेकर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Hot this week

19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

​खंडवा:पंधाना थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर 19...

सीबीआई अधिकारी बनकर बुजुर्ग दंपती से 22 लाख की ठगी, 12 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट

​जबलपुर: सिविल लाइन क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में रहने...

Topics

19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

​खंडवा:पंधाना थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर 19...

सीबीआई अधिकारी बनकर बुजुर्ग दंपती से 22 लाख की ठगी, 12 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट

​जबलपुर: सिविल लाइन क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में रहने...

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img