Monday, September 28, 2026
29.8 C
Bhopal

शादी की खुशियां तनाव में बदली: ग्वालियर के मुरार बाजार में 15 तोला सोने से भरा बैग चोरी, CCTV में कैद हुईं दो महिलाएं

​ग्वालियर (मुरार)। शहर के मुरार सदर बाजार में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक शादी वाले घर के गहनों से भरा पाउच कार से उतरते समय गिर गया और दो अज्ञात महिलाएं उसे उठाकर रफूचक्कर हो गईं। घटना दोपहर करीब 12:53 बजे की है।

​आदित्यपुरम निवासी प्रोजेक्ट इंजीनियर कृपाल सिंह गुर्जर के भाई सुमित गुर्जर (आरक्षक, शहडोल) की शादी के बाद परिवार नई बहू के लिए जेवर खरीदने बाजार आया था। कार से उतरते समय दूल्हे की बहन के हाथ से पाउच गिर गया, जिसमें रानी हार, हाथफूल और अंगूठियां (कुल वजन करीब 15 तोला सोना) मौजूद थीं।

​CCTV में कैद हुई वारदात:

पुलिस द्वारा खंगाले गए फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक बर्तन की दुकान से निकलीं दो महिलाओं की नजर उस पाउच पर पड़ी। उन्होंने उसे उठाया, खोलकर देखा और जेवर नजर आते ही बिना किसी को बताए तेजी से वहां से निकल गईं।

​पुलिस की जांच तेज:

मुरार थाना और क्राइम ब्रांच की टीमें सीसीटीवी की मदद से महिलाओं का रूट ट्रेस कर रही हैं। संदिग्ध महिलाएं सदर बाजार से गिर्राज मंदिर, अग्रसेन चौराहा और सब्जी मंडी होते हुए गर्ल्स कॉलेज की ओर जाती दिखी हैं। पुलिस का दावा है कि हुलिए के आधार पर जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।

Hot this week

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img